Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सहवाग ने ईशांत को बताए शादी के Side Effects,जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक बार फिर से ट्विटर पर हंसी के रसगुल्ले बांटे हैं।

वीरू ने इस बार हाल ही में शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर ईशांत शर्मा को शादी की बधाई देते हुए शादी के साइड इफेक्ट्स भी गिना डाले ऐसे ट्वीट किए जिसे पढ़कर केवल ईशांत शर्मा ही हंस-हंस कर पागल नहीं हुए बल्कि सहवाग को ट्विटर पर फॉलो करने वाले लोग भी पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो गए।

आईए जानते हैं वीरू ने ट्विटर पर क्या लिखा...

'मु्ल्तान के सुल्तान' ने सबसे पहले ट्वीट कर इशांत और प्रतिमा को बधाई दी और आगे इशांत के लिए लिखा कि 'इशांत अब शांत मत रहना'।

जिसके जवाब में ईशांत ने लिखा...

थैंक्स पाजी, अब तो शांत ही रहना पड़ेगा।

आपको बता दें कि 9 दिसंबर को ईशांत ने बास्‍केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह संग सात फेरे लिए हैं।

मालूम कि प्रतिमा वाराणसी की रहने वाली हैं और इंडियन वुमन्स नेशनल बास्केटबॉल टीम की सदस्य हैं। प्रतिमा समेत घर में पांच बहनें हैं, जिन्हें 'सिंह सिस्टर्स' के नाम से जाना जाता है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+