Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अगले पांच साल तक आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सर बनी वीवो

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले पांच संस्करणों के टाइटल स्पॉन्सरशि के लिए वीवो को चुन लिया गया है। चीन की दिग्गज मोबाइल कंपनी विवो ने दोबारा फिर से आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सरशिप हासिल कर ली है। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 1 अगस्त 2017 से शुरू होकर 31 जुलाई 2022 तक के लिए निविदाएं आमंत्रित की थीं। जिसमें वीवो ने सबसे महंगी बोली लगाई। पांच साल की स्पॉन्सशिप हासिल करने के लिए विवो ने 2199 करोड़ रुपये की बोली लगाई।

वहीं भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की जर्सी स्पॉन्सर ओपो ने 1430 करोड़ रुपये की बोली लगाई। ओपो दूसरे नंबर पर रही। गौरतलब है कि ओपो भी चीन की दिग्गज मोबाइल कंपनी है। हालांकि वीवो ने बड़ी बोली लगाकर दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सरशिप हासिल कर ली है।

आपको बता दें कि इससे पहले आईपीएल के दो संस्करणों (2016-2017) के लिए वीवो ने 100 करोड़ रुपए प्रति वर्ष के हिसाब से खर्च किए थे। वहीं इससे पहले 2013 से लेकर 2015 तक पेप्सिको ने 80 करोड़ रुपए प्रति वर्ष के हिसाब से खर्च करते हुए आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सर बनी थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+