For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BCCI तय नहीं करता खिलाड़ियों को क्या खाना है, क्या नहीं, अरुण धूमल ने किया मामला साफ

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने मंगलवार को कहा कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों के खानपान को तय करने में क्रिकेट बोर्ड की कोई भूमिका नहीं है। धूमल ने कहा कि खिलाड़ी यह चुनने के लिए आजाद हैं कि वे क्या खाते हैं और क्या नहीं और उन्होंने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले सीनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों के लिए नया डाइट प्लान तैयार कराया था।

इंडिया टुडे से बात करते हुए अरुण धूमल ने कहा कि बीसीसीआई की ओर से खिलाड़ियों को डाइट प्लान पर कोई निर्देश नहीं दिया गया और शीर्ष अधिकारियों ने भी इस तरह की किसी बात पर चर्चा नहीं की।

धूमल का कमेंट इस बात की प्रतिक्रिया के बाद आया है जब यह बात सामने आई कि भारतीय क्रिकेट टीम प्रबंधन ने कानपुर टेस्ट के लिए एक डाइट प्लान तैयार किया था जिसमें खिलाड़ियों को केवल हलाल मांस की सलाह दी गई थी और पोर्क और बीफ खाने से परहेज करने के लिए कहा गया था।

यह सवाल पूछा गया कि टीम प्रबंधन 25 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के दौरान खिलाड़ियों को उनकी पसंद का खाना खाने से कैसे रोक सकता है।

बीसीसीआई ने कहा कि 'खिलाड़ियों के खाने की पसंद में बीसीसीआई की कोई भूमिका नहीं है।

अरुण धूमल ने कहा, "इस (डाइट प्लान) पर कभी चर्चा नहीं हुई और इसे लागू नहीं किया जाएगा। मुझे नहीं पता कि यह निर्णय कब लिया गया था। जहां तक ​​मुझे पता है, हमने कभी भी खानपान से संबंधित कोई दिशानिर्देश जारी नहीं किया। जहां तक ​​​​खाने की आदतों का संबंध है, यह खिलाड़ियों की व्यक्तिगत पसंद है, इसमें बीसीसीआई की कोई भूमिका नहीं है।"

उनका कहना है कि बीसीसीआई अपने किसी भी खिलाड़ी को सलाह नहीं देता है कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। खिलाड़ी अपना खाना चुनने के लिए स्वतंत्र हैं। क्या वे शाकाहारी बनना चाहते हैं, यह उनकी पसंद है, वे मांसाहारी बनना चाहते हैं या नहीं, यह उनकी पसंद है।"

विशेष रूप से, जब भी कोई भारतीय क्रिकेट टीम विदेश यात्रा करती है या कोई विदेशी टीम भारत का दौरा करती है, तो एक डाइट प्लान साझा किया जाता है और अधिकांश समय, प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी, मेनू में हलाल मांस के निर्देश होते हैं।

भारत और न्यूजीलैंड इस साल की शुरुआत में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद पहली बार टेस्ट सीरीज में मिल रहे हैं। अजिंक्य रहाणे 25 नवंबर से कानपुर में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज़ में भारत का नेतृत्व करेंगे।

Story first published: Tuesday, November 23, 2021, 21:24 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+