Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तेंदुलकर ने सुंदर पिचाई की तस्वीर शेयर कर पूछा- 'क्या ये सुंदर पिक है' तो मिला यह जवाब

नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर भारत-इंग्लैंड के बीच हुए मैच के दाैरान गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के साथ नजर आए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी सुंदर पिचाई के साथ मैच देखते हुए तस्वीर शेयर की जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया। दोनों के बीच हुई बातचीत की तस्‍वीरों को खुद सचिन तेंदुलकर ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। सचिन ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, "क्‍या ये सुंदर पिक-है?"

सचिन के इस सवा का किसी ने तस्‍वीर पर कॉमेंट लिखा कि यह पिचाई के लिए बतौर प्रशंसक बेहतरीन दिन था। तो कईयों ने इन दोनों को देश का महान शख्स बताया। वहीं पिचाई ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया। आपको बता दें कि सुंदर पिचाई ने हाल ही में कहा था कि वे क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं और वह सुनील गावस्‍कर और सचिन तेंदुलकर को आदर्श मानकर बड़े हुए हैं।

पिचाई इस बात की भविष्यवाणी कर चुके हैं कि इस विश्व कप का फाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाना चाहिए। कुछ दिन पहले भारत और अमेरिका के शीर्ष कॉरपोरेट लोगों के बीच हुई समिट में पिचाई ने कहा था कि विश्व कप फाइनल मैच इंग्लैंड और भारत के बीच होना चाहिए। लेकिन आप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बारे में कुछ नहीं कह सकते। यह दोनों भी अच्छी टीमें हैं।'

पिचाई ने साथ ही कहा कि जब वह अमेरिका आए तो यहां के लोकप्रिय खेल बेसबॉल में उन्होंने अपने हाथ आजमाए थे। पिचाई ने कहा था, 'जब मैं अमेरिका पहली बार आया था तब मैंने बेसबॉल सीखने की कोशिश की थी। मेरे लिए यह काफी चुनौतीपूर्ण था। मेरे पहले मैच में मैंने गेंद को अच्छा मारा था, लेकिन लोगों ने उसे सराहा नहीं।'

देखें लोगों ने क्या कमेंट्स किए-

Story first published: Thursday, July 4, 2019, 21:55 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+