For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया के हेड कोच के लिए BCCI ने फिर मांगा आवेदन, ये है डेडलाइन

सीएसी में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं। गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बीसीसीआई ने मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन जारी किए थे। जिसकी अंतिम तारीख 31 मई थी।

नई दिल्ली। अनिल कुंबले के भारतीय टीम का मुख्य कोच छोड़ने के बाद बीसीसीआई ने दोबारा आवेदन मंगाए हैं। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने मुख्य कोच के लिए आवेदन फिर से मांगे हैं ताकि सीएसी के पास अधिक से अधिक विकल्प मौजूद हों। बीसीसीआई नए आवेदन जमा करने के लिए 9 जुलाई की डेडलाइन दी है। यानी टीम इंडिया के हेड कोच के लिए आवेदन करने वाले 9 जुलाई तक अपना आवेदन भेज सकते हैं। बीसीसीआई का मानना है कि इससे सीएसी को सही विकल्प चुनने में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि सीएसी को ही टीम इंडिया के नए कोच का चयन करना है।

9 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख

सीएसी में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं। गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बीसीसीआई ने मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन जारी किए थे। जिसकी अंतिम तारीख 31 मई थी। हालांकि 31 मई तक बीसीसीआई के पास केवल 5 ही आवेदन आए थे। आवेदन करने वाले 5 नामों में वीरेंद्र सहवाग, टॉम मूडी, लालचंद राजपूत, रिचर्ड पाइबस और डोड्डा गणेश का नाम शामिल है। अब जब बीसीसीआई ने कोच के लिए आवेदनों की दोबारा मांग की है तो ऐसे में माना जा रहा है कि रवि शास्त्री का भी कोच के लिए आवेदन कर सकते हैं। दरअसल कोच के तौर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली की पहली पसंद रवि शास्त्री ही मानें जा रहे हैं।

ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि रवि शास्त्री का अन्य लोगों पर पलड़ा भारी हो सकता है। खैर अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि भारतीय टीम का मुख्य कोच कौन होगा लेकिन बीसीसीआई द्वारा दोबारा आवेदन मंगाए जाने से टीम इंडिया में एक बार फिर से खिलाड़ी के प्रभुत्व की बात सामने आ रही है। हालांकि बीसीसीआई ने कहा है कि अगले महीने भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे से पहले नए कोच की नियुक्ति कर ली जाएगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+