बुरा फंसा श्रीलंका, बाकी दोनों मैच जीतकर भी इस तरह से सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा
नई दिल्ली: विश्व कप के 34वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के हाथों शर्मनाक हार का सामना करने के लिए श्रीलंका के लिए सेमीफाइनल की डगर मुश्किल हो गई है। श्रीलंका अभी आधिकारिक तौर पर विश्व कप 2019 से बाहर नहीं हुआ है लेकिन उसके लिए अंतिम चार में जगह बनाना अब पहले से कहीं ज्यादा पेचीदा हो गया है। इससे पहले मैच में जिस तरह से श्रीलंका ने इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट की दिशा ही मोड़ दी थी उसको देखते हुए इस मैच में भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन अच्छा प्रदर्शन होना तो दूर उल्टा लंका को उस टीम से 9 विकेटों की करारी हार मिल गई जो टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है।
अब इस हार के साथ लंका की टीम के 7 मैचों में 8 अंक हैं और अगले दो मैच जीतने के बाद भी उसको बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। इसमें से एक मैच भारत के साथ है। ऐसे में लग रहा है कि श्रीलंका का विश्व कप में सफर थम चुका है और अब केवल खानापूर्ति बाकी है। लेकिन क्रिकेट फिर भी अनिश्चितता का खेल है। यहां किसी दिन क्या हो जाए इसकी भविष्यवाणी कोई दिग्गज नहीं कर सकता। ऐसे में यदि हम यह भी मान ले कि श्रीलंका अपने दोनों मैच जीत जाता है तो भी वह सेमीफाइनल की डगर से बाहर रह सकता है। आइए जानते हैं कैसे।
दक्षिण अफ्रीका से हारकर श्रीलंका ने एक तरह से अपनी सेमीफाइनल रेस को भी हरा दिया है। अब यदि श्रीलंका बाकी बचे दो मैचों में वेस्टइंडीज और भारत को हरा देता है और इंग्लैंड अपने बचे हुए दो मैचों में अगर एक में भी जीत दर्ज करने में कामयाब रहता है तो लंका अपने आप ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। इंग्लैंड और श्रीलंका के रन रेट में अभी बहुत बड़ा फर्क है। इंग्लैंड और लंका के इस समय 7 मैचों में क्रमश: 8 और 6 अंक हैं लेकिन इंग्लैंड का रन रेट जहां +1.051 तो वहीं श्रीलंका का -1.186 है।
आपको बता दें कि इस मैच में श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए केवल 203 रन बनाए थे और यह टीम 49.3 ओवरों में ही ऑल आउट हो गई थी। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने केवल 37.2 ओवरों में ही यह लक्ष्य हासिल करके 9 विकेट से मैच जीत लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
