For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BCCI ने फिक्स किया IPL 2020 का शेड्यूल, गांगुली ने बताया किस तारीख को जारी होगा

IPL 2020 : Sourav Ganguly gives big update on IPL season 13 Schedule release | Oneindia Sports

नई दिल्ली: आईपीएल 2020 के शेड्यूल को लेकर अब तक बीसीसीआई में काफी असमंजस की स्थिति रही है क्योंकि कोविड-19 के मौजूदा हालातों में भारतीय बोर्ड के लिए काफी पहले शेड्यूल जारी करना काफी जटिल हो गया था।

इसी बीच यूएई पहुंचते ही चेन्नई सुपर किंग्स के 13 सदस्यों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया जिसमें दो खिलाड़ी दीपक चाहर और ऋतुराज गायकवाड़ भी शामिल थे।

बीसीसीआई ने तय की शेड्यूल की तारीख-

बीसीसीआई ने तय की शेड्यूल की तारीख-

ताजा मामले में बीसीसीआई के मेडिकल टीम के अहम सदस्य भी वायरस की चपेट में आकर खुद को क्वारेंटाइन कर चुके हैं। कुल मिलाकर बीसीसीआई के लिए शेड्यूल जारी करने को लेकर यह पेचीदा स्थिति है।

लेकिन इन सब घटनाक्रम के बीच बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया है कि आईपीएल के लिए शेड्यूल कब जारी किया जाएगा। 'एबीपी न्यूज' से बात करते हुए गांगुली ने कहा है कि शुक्रवार यानी 4 सितम्बर को इंडियन प्रीमियर लीग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

19 सितंबर से शुरू हो रहा है आईपीएल

19 सितंबर से शुरू हो रहा है आईपीएल

आईपीएल इस बार 19 सितंबर को शुरू हो रहा है और बीसीसीआई के पास शेड्यूल जारी करने के सिवा कोई विकल्प नहीं है। पहले माना जा रहा था कि शुरुआती मुकाबला गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस और उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा लेकिन सीएसके की मौजूदा स्थिति को देखते हुए कयास हैं कि कोई अन्य टीम भी शुरुआती मुकाबला खेल सकती है।

IPL 2020 में कोरोना मामलों की संख्या हुई 14, BCCI मेडिकल टीम का सदस्य भी चपेट में

केवल तीन स्थानों पर होंगे मुकाबले-

केवल तीन स्थानों पर होंगे मुकाबले-

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को होगा। इस बार प्रतियोगिता केवल तीन स्थानों- अबू धाबी, दुबई और शाहजाह में होगी।

इस समय सभी टीमें यूएई में मौजूद हैं और क्वारेंटाइन पीरियड पूरा करने के बाद प्रैक्टिस में जुट चुकी हैं। सभी 8 टीमों को अलग-अलग जैव सुरक्षित बबल में रखा जा रहा है और बीसीसीआई ने कोविड-19 प्रोटोकॉल को तोड़ने को लेकर पहले ही खिलाड़ियों को सचेत कर दिया है।

Story first published: Thursday, September 3, 2020, 13:07 [IST]
Other articles published on Sep 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+