For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BCCI ने PCB को दिया करारा जवाब, कहा- गारंटी दो कि कोई आतंकी हमला नहीं होगा

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 और 2023 में होने वाला वनडे विश्व कप भारत में करवाया जाएगा। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी) के सीईओ वसीम खान को पहले से ही एक चिंता सताने लगी है। यह है भारत में आने के लिए वीजा पाने की अनुमति की। वसीम खान ने आईसीसी को खत लिखते हुए कहा है कि बीसीसीआई इस बात पर भरोसा दिलाए कि पाकिस्तान टीम जब टी20 विश्व कप-2021 और वनडे विश्व कप-2023 के लिए भारत जाएगी तो खिलाड़ियों के वीजा लगाने में कोई समस्या नहीं होगी। अब बीसीसीआई ने पाक बोर्ड के इस अपील का करारा जवाब दिया है।

दिया ये करारा जवाब

दिया ये करारा जवाब

दरअसल, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा कि पीसीबी से कहा कि पहले वो गारंटी दे कि भारत में कोई आतंकी हमला नहीं होगा। भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्ते ठीक नहीं है। ऐसे में सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में ही दोनों टीमें भिड़ती हैं। बीसीसीआई ने जवाब देते हुए कहा, ''आईसीसी के नियम के अनुसार, खेल को चलाने में किसी तरह का सरकारी दखल नहीं होगा। यही बात क्रिकेट बोर्ड पर भी लागू होती है और उसे भी सरकार के काम में सम्यया पैदा नहीं करनी चाहिए। पीसीबी भारतीय बोर्ड से आश्वसान मांगने से पहले वो लिखकर इस बात की गारंटी दें कि सीमा पर कोई आतंकी हमला नहीं होगा।''

ना हो सीजफायर का उल्लंघन होगा

ना हो सीजफायर का उल्लंघन होगा

अधिकारी ने आगे कहा, ''क्या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस बात की लिखित में गारंटी दे सकता है कि पाकिस्तान सरकार इस बात को सुनिश्चित करेगी कि उनकी की तरफ से बाॅर्डर पर किसी तरह की घुसपैठ नहीं होगी और ना ही सीजफायर का उल्लंघन होगा। भारत की जमीन पर किसी तरह की आतंकी गतिविधियां नहीं होंगी और ना ही पुलवामा जैसी घटना दोबारा देखने को मिलेगी।''

भारत एक शानदार देश

भारत एक शानदार देश

पीसीबी को जवाब देते हुए अधिकारी ने आगे कहा, ''आईसीसी का नियम है कि क्रिकेट बोर्ड के कामकाज में सरकार को बाधा ना पैदा करे और यह होना भी चाहिए लेकिन क्रिकेट बोर्ड भी सरकार के काम में दखल नहीं दें। यह बात पीसीबी को भी समझनी चाहिए और आईसीसी में एक ऐसे संघ के तौर पर नजर आना बंद करना चाहिए, जो भारत के खिलाफ काम करता है। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि भारत एक शानदार देश है और सर्वाधिक संतुलित तरीके से काम करता है।''

Story first published: Thursday, June 25, 2020, 18:22 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+