ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले BCCI ने धोनी को दिया 'Tribute', नहीं मिला विदाई मैच

नई दिल्ली। यूएई में जारी इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की समाप्ति के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया दाैरे के लिए रवाना होगी। इसके लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल नहीं है। इसी के साथ यह भी साफ हो गया कि टीम धोनी को फेयरवेल मैच नहीं देगी। ऐसे में बीसीसीआई ने भले ही धोनी को फेयरवेल मैच ना दिया हो, लेकिन ट्विटर का कवर फोटो बदलकर उनको सलाम किया।

धोन को Tribute देने का नया तरीका निकाला। जैसे ही भारतीय टीम का ऐलान किया तो उसके तुरंत बाद ट्विटर का कवर फोटो बदलकर धोनी के नाम कर दिया है। बीसीसीआई ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर की और लिखा, थैंक्यू एमएस धोनी। बीसीसीआई ने हैशटैग के साथ #ThankYouMSDhoni लिखकर माही को सलाम किया है। विश्‍व कप 2019 के बाद लगातार एमएस धोनी टीम इंडिया के साथ नहीं थे, इस बीच लगातार ये कयास लगाए जा रहे थे कि हो सकता है कि एमएस धोनी टीम इंडिया में वापसी करें, लेकिन उन्होंने संन्यास ले लिया।

फिलहाल धोनी आईपीएल में सीएसके का नेतृत्व कर रहे हैं। लेकिन इस सीजन में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। सीएसके अभी तक खेले 12 मैचों में सिर्फ 4 मुकाबले ही जीत पाई है। इसके साथ वह अंक तालिका में सबसे नीचे है। वहीं आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब सीएसके अंतिम-4 टीमों में भी शामिल नहीं हो पाई हो। सीएसके के खराब प्रदर्शन के बावजदू फ्रेंचाइजी ने साफ कहा कि अगले सीजन के लिए भी धोनी ही कप्तान बने रहेंगे।

Story first published: Thursday, October 29, 2020, 10:03 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+