For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

World Cup 2019 : रायडू के '3D चश्मे' वाले तंज पर BCCI ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) ने सोमवार को इंग्लैंड में होने जा रहे विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ यह भी तय हो गया कि किसे फ्लाईट की टिकट मिलेगी। अनुभवी अंबाती रायडू(Ambati Rayudu) को चाैथे नंबर के लिए दावेदार माना जा रहा था लेकिन टीम चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज करते हुए महज 9 मैच खेले विजय शंकर को शामिल कर लिया। टीम में जगह ना बना पाने के कारण कई दिग्गज हैरान तो हुए लेकिन साथ में रायडू भी चाैंक गए, जिसके बाद उन्होंने बीसीसीआई पर तंज कसते हुए ऐसा ट्वीट(Tweet) मारा जो खूब चर्चा में आ रहा है। हालांकि, रायडू को अपने इस ट्वीट का जवाब बीसीसीआई से अब मिला है।

बीसीसीआई ने दिया यह जवाब

बीसीसीआई ने दिया यह जवाब

बीसीसीआई ने रायडू के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, ''‘रायुडू के ट्वीट पर हमने ध्यान दिया है। लेकिन इस समय भावनाएं काफी जोर से उमड़ रही होंगी, इसे स्वीकार करते हैं। निराशा तो होगी ही और इन भावनाओं को दिखाने के लिए कुछ जरिया भी चाहिए लेकिन यह सीमा से बाहर नहीं होना चाहिए।'' अधिकारी ने कहा, ‘‘उसे इस निराशा को स्वीकार करने में थेाड़े समय की जरूरत है और इसे समझा जा सकता है। इसके लिये जुर्माने की कोई जरूरत नहीं है। और साथ ही वह हमारे स्टैंड बाई में से एक है। अगर किसी को भी चोट लगती है तो उसके जाने का पूरा मौका है।'''

क्लीन बोल्ड' हो गया बल्लेबाज, फिर भी नहीं लाैटा पवेलियन, देखें वीडियो

क्या ट्वीट किया था रायडू ने

टीम चुने जाने के बाद रायडू विजय शंकर की सिलेक्शन से चाैंक गए। वैसे तो अंबाती रायडू को टीम में चौथे नंबर के लिए सबसे अच्छे विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था,लेकिन अंबाती रायडू का पिछले मैचों में खराब प्रर्दशन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें विश्वकप की टीम में एंट्री नहीं लेने दी। रायडू ने ट्वीट करते हुए कहा, ''विश्व कप के मैच देखने के लिए मैंने थ्री डायमेंशनल चश्मे का ऑर्डर दे दिया है।''बता दें कि अंबाती रायडू का ये ट्वीट विजय शंकर पर किया गया एक व्यंग है। उनके इस ट्वीट क 12 हजार से ज्यारा रिट्वीट व 78 हजार से ज्यादा लाइक मिले।

ऐसी है 15 सदस्यीय टीम

ऐसी है 15 सदस्यीय टीम

विराट कोहली (कैप्टन), रोहित शर्मा (वीसी), शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी (डब्ल्यूके), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी

VIDEO: विश्व कप में जगह ना मिलने पर मीडिया के सामने रो पड़ा यह क्रिकेटर

Story first published: Wednesday, April 17, 2019, 19:33 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+