Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हरभजन खुजली वाली घिनौनी घासः हेडन

नई दिल्ली, 27 फरवरीः लगता है ऑस्ट्रेलिया बनाम भारतीय खिलाड़ियों का विवाद जल्द खत्म होने वाला नहीं है. अभी दो दिन पहले ही इशांत शर्मा को साइमंड्स को पोवोलियन का रास्ता दिखाने के कारण अपनी मैच फास का 15 प्रतिशत फाइन भरना पड़ा था.

अब ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भारतीय फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह पर निशाना साधते हुए उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है.
हेडन ने ब्रिस्बेन के एक रेडियो स्टेशन से बात करते हुए हरभजन को 'खुजली वाली घिनौनी घास" करार दिया है. हेडेन के इस बयान के बाद एक बार फिर दोनों टीमों के बीच तनाव पैदा हो गया है.

हेडन ने अपने बयान में न केवल हरबजन को खुजली वाला घास कहा बल्कि उन्हें अपनी हद में रहने की सलाह भी दे डाली. हेडन ने कहा कि “क्रिकेट में हरभजन का रिकॉर्ड खुद बताता है कि उसकी सीमा क्या है. आपको अपनी सीमा पता होती है साथ ही यह भी पता होता है कि कब उसे लांघना है, लेकिन हरभजन ने हमेशा अपनी सीमा लांघने की कोशिश की है."

हेडन के मुताबिक यही वजह है कि क्रिकेट के इतिहास में किसी दूसरे खिलाड़ी की तुलना में हरभजन पर सबसे ज्यादा जुर्माना लगा है.
हेडन ने यह बयान उस वक्त दिया जब भारतीय खिलाड़ी फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए श्रीलंका के साथ निर्णायक मैच खेल रहे थे. गौरतलब है कि रविवार को 'बेस्ट ऑफ थ्री" का पहला फाइनल मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.

वहीं दूसरी ओर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को हरभजन सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कड़ी फटकार लगाई है.इस मामले पर आज सुबह सीए की आपातकालीन बैठक बुलाई गई जिसमे अधिकारियों ने हेडन के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला करते हुए सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को उनके बर्ताव के संबंध में फिर से 'चेतावनी" देने का फैसला किया है.

हालांकि अभी तक सीए ने यह जाहिर नहीं किया है कि वह हेडन पर किस तरह की कार्रवाई करेगा. अनुमान लगाया जा रहा है कि उनपर जुर्माना लगाया जा सकता है इससे पहले सीए के प्रमुख जेम्स सदरलैंड ने बीसीसीआई सचिव निरंजन शाह से हेडन के आपत्तिजनक बयान के मामले पर बात की और आश्वासन दिया की इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी.

सूत्रों के मुताबिक अपने अड़ियल खिलाड़ियों पर कार्रवाई करने के लिए सीए पर काफी दबाव है. ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड चेतावनी देने के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों द्वारा बेवजह की जा रही छींटाकशी से शर्मिंदगी महसूस कर रहा है.

बहरहाल बीसीसीआई सचिव निरंजन शाह ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों को हेडन मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देने का निर्देश दिया है. साथ ही यह आश्वासन दिया है कि बोर्ड इस मामले का सही तरीके से निपटारा करेगा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+