संन्यास ही नहीं अपनी लवस्टोरी से भी मेसी ने किया था सबको हैरान..
लंदन। फुटबॉल जगत के चमकते सितारे और अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने अचानक से संन्यास की घोषणा करके अपने चाहने वालों को सकते में डाल दिया है।
अभी भी लोगों को भरोसा नहीं हो रहा कि पेले और माराडोना के उत्तराधिकारी के रूप में देखे जाने वाले मेसी ने इस तरह से अचानक इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। अब इसके पीछे कारण जो कुछ भी हो लेकिन सच्चाई तो यही हैं कि फुटबॉल की दुनिया के स्टार गोल स्कोरर लियोनल मेसी ने आज रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है।
मॉडल एंटोनेला रोकुजो पर आया मेसी का दिल
अपने देश के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले मेसी की छवि आम लोगों में एक जिंदा दिल इंसान के रूप में हैं। उनके बेदाग करियर उनकी सफलता का सबूत है तो वहीं निजी जिंदगी में बेहद रोमांटिक कहे जाने वाले मेसी का दिल आज तक मॉडल एंटोनेला रोकुजो को छोड़कर और कहीं नहीं फिसला है। मेसी ने जिस तरह से अचानक संन्यास वाली बात से सबको चौंकाया है वैसे ही उन्होंने अपनी लवस्टोरी से भी लोगों को हैरान कर दिया था।
रेडियो पर बतायी थी प्रेम-कहानी
मेसी पर लड़कियां जान छिड़कती हैं, उनके करीबी कहते हैं कि मेसी आम तौर पर तो काफी शांत और सौम्य हैं लेकिन जब से उनकी लाइफ में उनके रीयल लव की एंट्री हुई है तब से वो बेहद ही जिंदादिल और जिंदगी को भरपूर जीने वाले इंसान बन गये हैं। मेसी ने अपनी लवस्टोरी फिल्मी अंदाज में रेडियो पर बयां की थी।
लिव इन पार्टनर मेसी-एंटोनेला
हालांकि पूरी तरह से अपने गेम पर फोकस करने वाले मेसी ने अभी तक गर्लफ्रेंड एंटोनेला रोकुजो से शादी नहीं की है लेकिन दोनों लिव इन पार्टनर हैं और दोनों को इस रिलेशन से दो बेटे थियागो (2012) और मेटियो (2015) है।
टी-शर्ट के अंदर रखा था फुटबॉल
मेसी ने अपनी प्रेमिका के गर्भवती होने की बाद भी काफी रोचक अंदाज में लोगों को बतायी थी। साल 2012 के एक मैच में उन्होंने हैट्रिक लगाई थी। अपने गोल पर जब वो खुशी से झूम रहे थे तो उन्होंने अचानक से फील्ड में बॉल को अपने टी-शर्ट के अंदर रख लिया था। मेसी का ये रूप देखकर सब हैरान रह गये थे लेकिन फिर सबको समझ में आ गया कि मेसी पापा बनने वाले हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
