For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

2019 वर्ल्डकप से पहले BCCI धोनी और युवराज के रिटायरमेंट पर ले सकती है बड़ा फैसला

By Amit

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह 2019 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं इस पर जल्द ही फैसला लिया जा सकता है। टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कहा है कि सही वक्त आने पर इन दोनों खिलाड़ियों के भविष्य के बारे में जल्द ही विचार किया जाऐगा। हालांकि, प्रसाद ने साथ में यह भी कहा कि बोर्ड इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों को टीम से बाहर बिठाने के लिए फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं कर रही है।


प्रसाद के अनुसार, 'हम पता है कि कब और कैसे इस पर फैसला लिया जाना चाहिए लेकिन हम बिना किसी तैयारी के कोई भी फैसला नहीं लेना चाहते। हमें हर पहलुओं को ध्यान में रखकर चलना होता है'।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान में भारत ए के कोच राहुल द्रविड ने हाल ही में क्रिकइन्फो से की बातचीत में कहा था कि बोर्ड को 2019 वर्ल्ड के लिए धोनी और युवराज के बारे में अब स्पष्ट कर देना चाहिए।

हालांकि, विराट कोहली एंड कंपनी के पास अभी ऐसा कोई मजबूत विकल्प दिखाई नहीं देता जो युवराज और धोनी की जगह को पूरी कर सके। 35 वर्षीय धोनी टीम इंडिया के बेस्ट फिनिशर होने के साथ-साथ दुनिया के नंबर वन विकेटकीपर हैं और टीम ब्लू को अभी भी धोनी की जरूरत दिखाई देती है।

2019 वर्ल्ड कप के बारे में टीम की तैयारी को लेकर प्रसाद ने कहा कि इस साल खत्म हुई चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से ही बोर्ड ने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया था। प्रसाद ने कहा,'सबसे अच्छी बात यह थी कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन इंग्लैंड में हुआ था और इस हिसाब से एक फायदा यह है कि हमें टीम के लिए किस दिशा में काम करना है यह अब तय हो गया है। चैंपियंस ट्रॉफी में टीम शानदार प्रदर्शन किया था। कुछ छोटी-छोटी गलतियां है जो हमने नोटिस की है और आने वाले 18-20 महिनों में हम कोशिश करेंगे कि इनसे निपटा जाएं और वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन कर सके'।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+