Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BCCI ने की मोहम्मद शमी समेत इन 3 क्रिकेटरों को अर्जुन अवॉर्ड देने की सिफारिश

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने तेज गेंजबाज मोहम्मद शमी समेत रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और पूनम यादव को अर्जुन अवॉर्ड देने की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नियुक्‍त प्रशासकों की समिति ने सबा करीम की मौजूदगी में इन क्रिकेटरों के नाम अर्जुन अवार्ड के लिए तय किए। करीम ने ही इन चारों के नामों का प्रस्‍ताव रखा।

पूनम यादव महिला क्रिकेटर हैं। खेलों में जबरदस्‍त प्रदर्शन करने वालों को सम्‍मान स्‍वरूप यह अवॉर्ड दिया जाता है। इसके लिए अलग-अलग खेल बोर्ड खिलाड़ियों के नाम खेल मंत्रालय को भेजते हैं। जिन खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश होती है ज्यादातर उन्‍हें ही अवार्ड मिलता है। महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम तीन सदस्यीय सीओए- विनोद राय, डायना इडुल्जी और लेफ्टिनेंट जनरल रवि थोड़गे के सामने खिलाड़ियों के नामों का प्रस्ताव रखा। इस बैठक में अर्जुन अवार्ड के नामांकन के लिए खिलाड़ियों का चयन करने के अलावा महिला टीम के मुख्य कोच की नियुक्ति और इस मुद्दे को लोकपाल के पास भेजने पर भी चर्चा हुई।

पिछले एक साल में इन खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। बुमराह इस समय वनडे के नंबर वन गेंदबाज हैं और वे तीनों फॉर्मेट(टेस्‍ट, वनडे और टी20) में टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज हैं। अगले महीने से शुरू हो रहे वर्ल्‍ड कप में उन पर बड़ी जिम्‍मेदारी होगी, खासकर शमी के कधों पर। शमी विश्व कप में भारत के सबसे सीनियर गेंदबाज रहेंगे।

Story first published: Saturday, April 27, 2019, 14:22 [IST]
Other articles published on Apr 27, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+