Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अफ्रीका दौरे के लिए भारत-ए टीम का ऐलान, ये रहा पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली, 29 जून: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जुलाई-अगस्त में दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा कर दी है। भारत को दक्षिण अफ्रीका एक दिवसीय और चार दिवसीय मैच खेलने हैं। अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने गुरुवार (29 जून) को दक्षिण अफ्रीका के आगामी भारत 'ए' दौरे के लिए भारत 'ए' टीमों की घोषणा की।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए मनीष पाण्डेय और करुण नायर को क्रमशः वनडे और चार दिनी मैचों के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रुनाल पंड्या और बासिल थंपी को पहली बार भारतीय-ए टीम में शामिल किया गया है। इन दोनों को भारत-ए की 16 सदस्यीय वनडे टीम में शामिल किया गया है।

26 जुलाई से शुरू होने वाले अफ्रीका दौरे पर भारत-ए तीन देशों की त्रिकोणीय सीरीज में भाग लेगा। त्रिकोणीय सीरीज में भारत, दक्षिण अफ्रीका के अलावा ऑस्ट्रेलिया-ए टीम शामिल होगी। इसके बाद भारत-ए और दक्षिण अफ्रीका-ए की टीमें दो चार दिनी मैच खेलेंगी।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत-ए टीम इस प्रकार हैः-
त्रिकोणीय सीरीज के लिएः-
मनीष पाण्डेय (कप्तान), मनदीप सिंह, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, करुण नायर, क्रुनाल पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), विजय शंकर, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चाहल, जयंत यादव, बासिल थंपी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, सिद्धार्थ कौल।

चार दिवसीय मैचों के लिएः-
करुण नायर (कप्तान), प्रियंक पांचाल, अभिनव मुकुंद, श्रेयर अय्यर, अंकित बवाने, सुदीप चटर्जी, इशान किशन (विकेटकीपर), हनुमा विहारी, जयंत यादव, शाहबाद नदीम, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, अंकित चौधरी, अंकित राजपूत।

ये रहा पूरा शेड्यूल-
त्रिकोणीय सीरीज
-
पहला वनडे : भारत-ए बनाम आस्ट्रेलिया-ए - 26 जुलाई
दूसरा वनडे : दक्षिण अफ्रीका-ए बनाम भारत-ए - 28 जुलाई
तीसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका-ए बनाम आस्ट्रेलिया-ए - 30 जुलाई
चौथा वनडे: भारत-ए बनाम आस्ट्रेलिया-ए - एक अगस्त
पांचवां वनडे: दक्षिण अफ्रीका-ए बनाम भारत-ए - तीन अगस्त
छठा वनडे: दक्षिण अफ्रीका-ए बनाम आस्ट्रेलिया-ए - पांच अगस्त
फाइनल : आठ अगस्त

टेस्ट मैच (चार दिवसीय)-
पहला चार दिवसीय मैच : दक्षिण अफ्रीका-ए बनाम भारत-ए - 12 से 15 अगस्त
दूसरा चार दिवसीय मैच: दक्षिण अफ्रीका-ए बनाम भारत-ए - 19 से 22 अगस्त

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+