For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

दिल्ली की जीत, बंगलौर टूर्नामेंट से बाहर

By Staff
बंगलौर, 20 मईः दिल्ली डेयर डेविल्स ने बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स को पांच विकेट से हरा अंतिम चार के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, लेकिन इस हार के साथ ही बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

बंगलौर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कल खेले गए एक महत्वपूर्ण मुकाबले में जीत के लिए 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली डेयर डेविल्स ने 19वें ओवर में ही पांच विकेट पर 158 रन बनाकर मैच जीत ली। इस मुकाबले में श्रीवत्स गोस्वामी को उनके शानदार अर्धशतक के लिए मैन आफ द मैच का खिताब दिया गया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। इस तरह दिल्ली के लिए जीत का लक्ष्य 155 रनों का था।

बंगलौर की ओर से श्रीवत्स गोस्वामी ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। जबकि विस्फोटक बल्लेबाज मिस्बाह उल हक ने ताबड़तोड़ 47 रन की आतिशी परी खेली थी। उन्होंने 25 गेंदों का सामना किया और चार छक्के लगाए। जैक कैलिस ने 21 गेंदों में 25 रन बनाए।

दिल्ली की ओर से ग्लेन मैकग्रा और परवेज माहरूफ ने कसी हुई गेंदबाजी की। मैकग्रा ने चार ओवरों में 15 रन देकर दो विकेट लिए जबकि माहरूफ ने चार ओवरों में 13 रन देकर दो विकेट चटकाए।

इससे पहले दिल्ली डेयर डेविल्स के कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया था। आईपीएल के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दिल्ली को कल का मैच हर हाल में जीतने की चुनौती थी। उसके लिए करो या मरो वाली स्थिति थी। कल के मैच में उसने दो बदलाव किए थे। शोएब मलिक की जगह ए. बी. डिविलियर्स को और अमित मिश्रा की जगह योमाहेश को टीम में शामिल किया था।

उधर, बंगलौर की टीम में चार बदलाव किए गए थे। डेल स्टेन, श्रीवत्स गोस्वामी, बी. अखिल और भारत चिपली को टीम में शामिल किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+