संजय मांजरेकर के खिलाफ ICC में दर्ज हुई शिकायत, धोनी को लेकर कही थी यह बात
नई दिल्ली। संजय मांजरेकर चारों ओर काफी लोकप्रिय चेहरा हैं, लेकिन अक्सर उनके ऑन-एयर कमेंट्री और सोशल मीडिया पोस्ट के लिए उन्हें प्रशंसकों द्वारा ट्रोल किया जाता है। मांजरेकर मशहूर कमेंटेटर हैं। उनकी कमेंट्री के कई क्रिकेट फैंस फैन भी हैं। वह माैजूदा समय में आईसीसी विश्व कप में भारत के लिए बताैर कमेंटेटर भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन कई बार वो कुछ ऐसा भी बोल जाते हैं जिसके लिए उन्हें फैंस का निशाना बनना पड़ता है। विश्व कप दाैरान भी एक फैन ने संजय मांजरेकर के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) में शिकायत की है। शिकायत इसलिए क्योंकि मांजरेकर ने धोनी को लेकर कुछ कहा था जो फैन को अच्छा नहीं लगा।

क्या है मामला?
दरअसल, भारत-अफगानिस्तान मैच के दाैरान मांजरेकर कमेंट्री कर रहे थे। इस दाैरान उन्होंने विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के लिए कहा था, 'स्टंप्स के पीछे के हमारे प्रहरी।' बस फैन को मांजरेकर का धोनी के लिए हमारे शब्द इस्तेमाल करना उचित नहीं लगा और उसने चिट्ठी डालते हुए आईसीसी में इसकी शिकायत कर दी। चिट्ठी में लिखा गया है- आईसीसी! ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर से मेरा अभिवादन स्वीकार करें। क्रिकेट वर्ल्ड कप में आपके कमेंट्री पैनल में शामिल संजय मांजरेकर के बारे में थोड़ा फीडबैक देना हूं। मुझे वह कमेंट्री के दौरान पूरी तरह से पक्षपाती और काफी गैरपेशेवर नजर आए। साथ ही वह खुद की काफी बातें कर रहते हैं। इसके अलावा शानदार वर्ल्ड कप की उम्मीद है। धन्यवाद।
|
दी यह नसीहत
जिस शख्स ने मांजरेकर के खिलाफ शिकायत की है उसका नाम एडी कुमार है जिसने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी मांजरेकर को नसीहत दी है। उन्हें कहा, ''यह टिप्पणी कुछ दिनों पहले द्वारा की गई थी जब उन्होंने धोनी के बारे में यह कहा था: "वह स्टम्प्स के पीछे हमारा प्रहरी है"। आप कमेंटेटप हैं। आपका कोई पक्ष नहीं है। कोई "हम" नहीं है। कोई "हमारा" नहीं है।'' कुल मिलाकर शिकायतकर्ता का कहना रहा कि किसी भी कमेंटेटर को किसी एक का पक्ष नहीं लेना चाहिए।
सानिया मिर्जा फिर हुईं ट्रोल, पाकिस्तान की न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत पर किया यह ट्वीट

मशहूर कमेंटेटर हैं मांजरेकर
बता दें कि मांजरेकर इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बेहतरीन कमेंटेटर के रूप में अपने आपको स्थापित कर चुके हैं। संजय मांजरेकर पिछले लंबे समय से कमेन्ट्री की पारी खेल रहे हैं जिसमें वो हिट भी हैं और अपना ही एक खास कद बनाया है। मांजरेकर क्रिकट विश्व कप की कमेंट्री के लिए आईसीसी के पैनल में शामिल है। उनकी कमेंट्री के बारे में कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी नाराजगी जाहिर की है। कई लोग उनके लिए 'सं जू मंजू' टर्म का इस्तेमाल करते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
