Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : डेक्कन चार्जर्स के 2 विकेट गिरे (लीड-5)

डेक्कन चार्जर्स के बल्लेबाज टी. सुमन तीन रन पर और रोहित शर्मा बिना खाता खोले क्रीज पर हैं।

डेक्कन चार्जर्स के सलामी बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट पांचवें ओवर में केवल सात रनों के स्कोर पर आर.अश्विन की गेंद पर धौनी के हाथों लपके गए। उसी ओवर में मनीष मिश्रा को भी अश्विन की गेंद पर धौनी ने स्टंप कर दिया। मिश्रा ने 18 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए।

सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 138 रन बनाए। सुरेश रैना ने चार चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 52 रन बनाए। रेयान हैरिस की गेंद पर उनको रोहित शर्मा ने कैच किया। एस.बद्रीनाथ छह रन बनाकर आ.पी.सिंह की गेंद पर मनीष मिश्रा को कैच दे बैठे। आर.अश्विन पांच रन पर और थिलन तुशारा आठ रन पर आउट हुए।

चेन्नई का पहला विकेट मैथ्यू हेडन के रूप में गिरा। सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन 18 गेंदों पर 19 रन बनाकर हरमीत सिंह की गेंद पर गिलक्रिस्ट को कैच दे बैठे। मुरली विजय 13 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर रन आउट हो गए।

धौनी सात रन बनाकर प्रज्ञान ओझा की गेंद पर बोल्ड हुए। माइकल हसी आठ रन के निजी स्कोर पर एंड्रयू सायमंड्स की गेंद पर सुमंथ के हाथों कैच हुए।

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

डेक्कन चार्जर्स ने दो बदलाव किए। मिशेल मार्श के स्थान पर ड्वेन स्मिथ को एकादश में शामिल किया गया, वहीं चोटिल वेणुगोपाल राव का स्थान बी.सुमंथ ने लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+