
स्कूल के रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते प्रमाण पत्र
जम्मू और कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने पहले जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) को सूचित किया था कि क्रिकेटर ने अपनी उम्र में गड़बड़ी की है। आईएएनएस द्वारा एक्सेस किए गए दस्तावेजों के अनुसार, बोर्ड ने जेकेसीए को यह स्पष्ट कर दिया था कि क्रिकेट एसोसिएशन को जो प्रमाण पत्र दिया गया है वो स्कूल के रिकॉर्ड से मेल नहीं खाता। सलाम को 9 जून को इंग्लैंड में एक दिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए भारत अंडर -19 टीम में नामित किया गया था।

मुंबई के लिए कम उम्र में डेब्यू करने वाले थे
इंडियन प्रीमियर लीग के 12 वें संस्करण में फ्रैंचाइजी के लिए पदार्पण करने के बाद मुंबई इंडियंस के मध्यम तेज गेंदबाज रसिख सलाम ने सभी को प्रभावित किया। सलाम ने आईपीएल में 17 साल 353 दिन के उम्र में डेब्यू किया था। वे मुंबई के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर थे। जेकेसीए के एक पूर्व सदस्य ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि यह वास्तव में दुखद है कि एसोसिएशन में प्रशासकों की उपस्थिति में ऐसा कुछ हो रहा था। "हमारे पास अब दो प्रशासक हैं और अगर उनकी उपस्थिति के बावजूद ऐसा कोई प्रकरण होता है, तो यह वास्तव में दुखद है। उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए एक लिखित रिकाॅर्ड रखना चाहिए ताकि खिलाड़ी अपनी उम्र को कम न करें क्योंकि यह एक पाप है और यह अन्य युवाओं को भी अवसर से वंचित करता है।"
सोनाली बेंद्रे को किडनैप करने की खबरों पर शोएब अख्तर ने बताया क्या था उनका 'रिश्ता'

काैन है सलाम?
17 वर्षीय रसिख का पूरा नाम रसिख सलाम डार है और उनका ताल्लुक जम्मू और कश्मीर से है। वह आईपीएल में चुने जाने वाले जम्मू-कश्मीर के तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले परवेज रसूल और मंजूर डार दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी-20 लीग में खेल चुके हैं। दक्षिण कश्मीर के आतंकवाद से प्रवाभित कुलगाम के छोटे से गांव के रहने वाले रसिख सलाम ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसका इनाम उन्हें मुंबई इंडियन्स में शामिल होने पर मिला।


Click it and Unblock the Notifications
