Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोहित को सता रही रितिका की याद, युजवेंद्र ने सोशल मीडिया पर लिखा मजेदार जवाब

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर इस दौरे का भी शानदार आगाज कर दिया है। न्यूजीलैंड में भारत को पांच वनडे तीन और टी20 मैच खेलने हैं। पहले वनडे मैच में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।

रोहित को कमान:

रोहित को कमान:

क्रिकेट विश्व कप करीब है ऐसे में भारतीय क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों के आराम का पूरा ध्यान रख रहा है। यही वजह है कि बोर्ड ने आखिरी दो वनडे और टी 20 सीरीज में विराट कोहली को आराम देने का फैसला किया है। ऐसे में टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में होगी।

रितिका को कर रहे मिस:

रितिका को कर रहे मिस:

हाल ही में रोहित शर्मा पिता बने हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच वह इस वजह से नहीं खेल पाए थे। रोहित शर्मा एक बार फिर से लंबे समय के लिए घर से दूर रहेंगे। रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी रितिका सजदेह के लिए लिखा है कि वह उन्हें मिस कर रहे हैं। रोहित ने तस्वीर पोस्ट कर लिखा है रितिका को मिस कर रहा हूं।

 युजवेंद्र चहल का मजेदार कमेंट:

युजवेंद्र चहल का मजेदार कमेंट:

रोहित को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। रोहित की पोस्ट पर अक्सर युजवेंद्र चहल मजेदार कमेंट करते नजर आ जाते हैं। उन्होंने रोहित के इस फोटो कैप्शन के जवाब में लिखा -मैं खुद को मिस कर रहा हूं। दोनों की यह बातचीत काफी वायरल हो रही है और लोग खूब मजे ले रहे हैं। बता दें कि रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। रोहित और रितिका और युजवेंद्र के बीच यह पहला मजाक नहीं है। सोशल मीडिया पर कई बार इनका मजाकिया अंदाज देखने को मिल जाता है।

Story first published: Friday, January 25, 2019, 15:24 [IST]
Other articles published on Jan 25, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+