वर्ल्ड कप 2019 : कौन सी टीम कहां और किससे खेलेगी सेमीफाइनल मुकाबला
नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2019 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए अंतिम लीग मुकाबला होते ही यह तय हो गया है कि कौन सी टीम किसके साथ सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी। टीम इंडिया अपने 9 मुकाबलों में से 7 मुकाबले जीतकर 15 अंकों के साथ टेबल में शीर्ष पर रही वहीं ऑस्ट्रेलिया अपने 9 लीग मुकाबलों में से 7 जीत के साथ 14 अंक अर्जित कर पाई और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज हुई। जानिए अब किन टीमों का सेमीफाइनल मुकाबला कहां होगा और कौन सी टीम किसके साथ भिड़ेगी।

कहां होगा पहला सेमीफाइनल ?
विश्व कप 2019 में 45 लीग मुकाबले होने के बाद यह तय हो पाया है कि कौन सी टीम अब किस टीम के खिलाफ कब और कहां अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेल पाएगी। इंग्लैंड के कई पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट को इस बात की उम्मीद थी कि भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा लेकिन ऑस्ट्रेलिया को अपने आखिरी लीग मैच में मिल हार के बाद इस बात की संभावना समाप्त हो चुकी है।लीग मुकाबलों में टेबल में शीर्ष स्थान पर काबिज रहने वाली टीम इंडिया नंबर-4 पर मौजूद टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 09 जुलाई (मंगलवार) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में खेलेगी।
श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने कर दी एक 'बड़ी चूक', सेमीफाइनल में भुगतना होगा नुकसान

किसके बीच होगा दूसरा सेमीफाइनल
क्रिकेट अपने आप में एक दिलचस्प खेल है। ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए मुकाबले में अंतिम गेंद तक चले मुकाबले के बाद यह तय हो पाया कि आखिर कंगारू टीम किसके साथ अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी। अंक तालिका में नंबर-2 पर काबिज ऑस्ट्रलिया अब नंबर-3 इंग्लैंड के साथ वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला एजबेस्टन बर्मिंघम में खेलेगा। यह मुकाबला 11 जुलाई को खेला जाएगा। डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया के अंतिम मैच में वर्ल्ड कप का चौथा शतक जड़ा और जब तक वो क्रीज पर मौजूद थे ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया का टेबल टॉपर बनना तय है लेकिन उनके आउट होते ही समीकरण बदल गए और दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपने अंतिम मैच में जीत दर्ज कर विश्व कप से विदाई ली। वार्नर ने 117 गेंदों में 122 रनों की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे।

कहां देख पाएंगे सेमीफाइनल मुकाबला
वर्ल्ड कप 2019 का दोनों सेमीफाइनल मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनलों पर लाइव देखा जा सकेगा वहीं ये दोनों मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होंगे। इन मुकाबलों के लिए टॉस 02:30 बजे आयोजित होंगे। टीम इंडिया का न्यूजीलैंड के खिलाफ लीग मुकाबला जहां बारिश की वजह से रद्द हो गया था वहीं वर्ल्ड कप में पहली बार अपने तीन लगातार मैच हार चुके न्यूजीलैंड के सामने भी वर्ल्ड कप से पहले कई चुनौतियां हैं जिसे कीवी टीम ठीक करना चाहेगी। वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
READ MORE : 19 साल की उम्र में पाकिस्तान के 'मिचेल स्टार्क' ने हासिल की अनोखी उपलब्धि
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
