Forbes: मेसी से भी ज्यादा कमाते हैं आपके चहेते विराट कोहली, फोर्ब्स की लिस्ट में हुआ खुलासा
नई दिल्ली। टीम इंडिया के डैशिंग कैप्टन विराट कोहली के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। मैदान पर जहां उनके बल्ले से रनों के अंगार फूट रहे हैं वहीं दूसरी ओर दौलत-शौहरत उनके कदम चूम रही हैं। क्रिकेट के तीनों फार्मेंट में कमाल करने वाले मिस्टर कोहली ने अब एक नया कीर्तिमान हासिल किया है।आपको जानकर खुशी होगी कि फोर्ब्स द्वारा जारी दुनिया के सबसे वैल्युएबल एथलीट्स की लिस्ट में कोहली सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने रॉरी मैक्लरॉय और लियोनल मेसी को भी पीछे छोड़ दिया है। अब विराट कोहली क्रिस्टियानो रोनाल्डो, रोजर फेडरर, टाइगर वुड्स, उसेन बोल्ट जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की एलीट लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। कोहली की इस सफलता के पीछे केवल एक ही कारण है और वो है उनका क्रिकेट से मोहब्बत, ये खेल के प्रति उनका समर्पण ही है कि वो आज सफलता के आसमान को छू रहे हैं।
फोर्ब्स की दुनिया के नामचीन प्लेयर्स की यह सूची उनकी कमाई (वेतन, बोनस और एंडोर्समेंट की राशि) के आधार पर तैयार की गई है। इस सूची में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर नंबर वन पर हैं, उनकी कमाई 372 मिलियन डॉलर आंकी गई है। जमैका के एथलीट उसेन बोल्ट सूची में दूसरे और फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो तीसरे तीसरे स्थान पर हैं। बॉस्केटबॉल प्लेयर लेब्रान जेम्स 33.4 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ रोजर फेडरर के पीछे दूसरे स्थान पर हैं। फोर्ब्स की इस लिस्ट में विराट कोहली (14.5 मिलियन डॉलर) सातवें स्थान पर हैं जबकि मेसी को नौवां स्थान मिला है।
ये रही लिस्ट
- रोजर फेडरर $37.2m
- लेब्रोन जेम्स $33.4m
- उसेन बोल्ट $27m
- क्रिस्टियानो रोनाल्डो $21.5m
- फिल मिकेलसन $19.6m
- टाइगर वुड्स $16.6m
- विराट कोहली $14.5m
- रॉरी मैक्लरॉय $13.6m
- लियोनल मेसी $13.5m
- स्टेफ करी $13.4m
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
