Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन-धोनी नहीं विराट कोहली हैं एड वर्ल्ड के सुपर-स्टार

नई दिल्ली। टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली का सितारा इस समय बुलंदी पर है तभी तो मैदान के अंदर हो या मैदान के बाहर हर जगह केवल कोहली-कोहली ही दिखते हैं। क्रिकेट के मैदान से लेकर एड जगत में केवल विराट कोहली ही छाये हुए हैं। ताजा खबर और आंकड़े के हिसाब से इस समय विज्ञापन जगत में सचिन-धोनी के बाद केवल विराट का सिक्का चल रहा है।

हाल ही में विराट कोहली को ऑडी कंपनी ने जब अपनी सुपरफास्ट कार गिफ्ट की है जिसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि ऑडी को लगता है कि आने वाले 5 सालों में केवल विराट का ही नाम चमकने वाला है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक विराट कोहली हर साल एड जगत से 17 करोड़ कमा रहे हैं जो कि सचिन और धोनी की कमाई से बहुत ज्यादा है।

अनुष्का के चक्कर में विराट ने तोड़ा खेल का कानून मिली बीसीसीआई से वार्निंग

मालूम हो कि अपने जीवन के 22 साल क्रिकेट के नाम करने वाले गॉड ऑफ इंडियन क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने विज्ञापनों की दुनिया में 20 साल राज किया है तो वहीं उनके बाद टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने एड वर्ल्ड में कामयाबी हासिल की। इन दोनों के बाद अब सिर्फ चारों ओर कोहली का ही नाम है। इसलिए विज्ञापन कंपनियां बड़ी आसानी से विराट के नाम पर पानी की तरह पैसे बहा रही है।

सचिन-धोनी नहीं विराट कोहली हैं एड वर्ल्ड के सुपर-स्टार

विराट की कामयाबी सचिन-धोनी की तरह संजिदा नहीं बल्कि काफी आक्रामक है, मैदान के अंदर उनका एग्रेसिव रूप जहां लोगों का दिल चुराता है वहीं मैदान के बाहर उनकी और अनुष्का की प्रेमकहानी ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया है, इसी कारण वो युवाओं के फेवरेट एड हीरो बन गये हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+