Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईसीएल विवाद को सुलझाने की कोशिश

बीसीसीआई ट्वेन्टी-20 मैचों के टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन करती है जबकि उसके प्रतिद्वंद्वी के तौर पर आईसीएल भी लीग मैचों का आयोजन करती है.

बीसीसीआई ने आईसीएल को मान्यता नहीं दी है और उसमें खेलने वाले खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा रखा है.

लंबे समय से यह मामला मेरी प्राथमिकता सूची में है, हम आईसीएल और बीसीसीआई के बीच सुलह कराना चाहते हैं डेविड मॉर्गन

लंबे समय से यह मामला मेरी प्राथमिकता सूची में है, हम आईसीएल और बीसीसीआई के बीच सुलह कराना चाहते हैं

आईसीसी के अध्यक्ष डेविड मॉर्गन सोमवार को जोहानेसबर्ग में दोनों पक्षों से मुलाक़ात कर रहे हैं और किसी तरह का समझौता कराने की कोशिश करेंगे.

मॉर्गन ने कहा, "लंबे समय से यह मामला मेरी प्राथमिकता सूची में है, हम आईसीएल और बीसीसीआई के बीच सुलह कराना चाहते हैं."

उन्होंने कहा, "मैं आशा करता हूँ कि हम दोनों पक्षों को स्वीकार्य कोई रास्ता निकालने में सफल हो सकेंगे. मैं इसकी गारंटी तो नहीं दे सकता लेकिन हम शुरूआत तो कर ही सकते हैं."

डेविड मॉर्गन ने कहा, "मुझे अपने अनुभव से ऐसा लगता है कि किसी विवाद को सुलझाने का सबसे अच्छा अवसर तब होता है जब दोनों पक्ष आमने-सामने बैठते हैं."

पिछले साल अक्तूबर में आईसीसी ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की थी लेकिन वह पहल नाकाम रही थी क्योंकि बीसीसीआई ने आईसीएल को मान्यता देने से इनकार कर दिया था.

आईसीएल के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों पर बीसीसीआई आजीवन प्रतिबंध लगाती है जिससे आईसीसी सहमत नहीं है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+