For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली की गैर मौजूदगी में रोहित या रहाणे में किसे सौंपे टेस्ट कमान, सोच में पड़ा बीसीसीआई

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम 17 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैचों से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। यह तीन मैचों की सीरीज होगी जिसके बाद दो टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे। टेस्ट मैचों की सीरीज को लेकर बीसीसीआई थोड़े पेशोपश में है। टेस्ट कप्तानी किसको दी जाए ये एक मसला बना हुआ है।

वैसे तो विराट कोहली टेस्ट कप्तान हैं लेकिन अभी उनको टी20 से आराम दिया गया है और इस बात के भी पूरे आसार हैं कि कानपुर में होने जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले को भी विराट मिस ही करेंगे। ऐसे में उनकी जगह पर रोहित शर्मा को कमान सौंपी जाए या फिर अजिंक्य रहाणे को, इस पर बीसीसीआई सोच विचार कर रहा है।

रोहित अब टेस्ट फॉर्मेट के भी स्थापित बल्लेबाज हो चुके हैं जबकि रहाणे ने बैटिंग से खराब फॉर्म का प्रदर्शन किया है। अब भारत के पास नए बल्लेबाजी कोच राहुल द्रविड़ होंगे और उनकी राय भी काफी अहम होगी कि नियमति कप्तान कोहली की गैर मौजूदगी में किस खिलाड़ी को टेस्ट कमान सौंपी जाए।

कोहली दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे जिसके बाद साउथ अफ्रीका का दौरा किया जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 3 दिसंबर से वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जाएगा।

रहाणे ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भारतीय टीम की शानदार अगुवाई की थी। उन्होंने भारत को तीन मैचों में दो टेस्ट जिताकर ऐतिहासिक सीरीज कब्जाने में मदद की थी। रोहित को टेस्ट कमान का बहुत अनुभव नहीं है लेकिन अब वे नियमित तौर पर टी20 फॉर्मेट के कप्तान हैं। देखने वाली बात होगी बीसीसीआई क्या फैसला करता है।

फिलहाल न्यूजीलैंड टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपने शानदार सफर का मजा उठा रही है क्योंकि वे लगातार तीसरी बार आईसीसी इवेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। अब उनका मुकाबला पाकिस्तान या फिर ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत का टी20 अभियान न्यूजीलैंड से लीग मैच हारने के बाद ही खटाई में पड़ गया था। टीम इंडिया लीग दौर में ही समाप्त हो गई।

Story first published: Thursday, November 11, 2021, 11:36 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+