For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तो जल्द होगा मिनी आईपीएल, भारत नहीं ये देश होगा मेजबान

क्रिकेट की दुनिया में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की लोकप्रियता को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अब मिनी IPL आयोजित करने पर विचार कर रहा है।

नई दिल्ली, 29 जून। क्रिकेट की दुनिया में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की लोकप्रियता को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अब मिनी IPL आयोजित करने पर विचार कर रहा है। आईपीएल के अध्यक्ष राजीव शुक्ला के मुताबिक मिनी IPL संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जा सकता है। इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे बड़ी लीग में से एक है। इस लीग में खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बहाया जाता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल दुनिया का सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टूर्नामेंट में से एक है। इस लीग से न केवल आयोजन कर्ताओं बल्कि खिलाड़ियों को भी अपनी फॉर्म सुधारने का मौका मिलता है। आईपीएल खेलकर न जाने कितने खिलाड़ियों ने अपने देश की राष्ट्रीय टीम में हिस्सा जगह बनाई है।

आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने गल्फ न्यूज को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में भारत के बाहर मिनी आईपीएल को लॉन्च करने की बात कही। उन्होंने कहा, "हम विदेश में मिनी आईपीएल करवाने के बारे में सोच रहे हैं। विदेश में आईपीएल बहुत लोकप्रिय है।

हम पहले विदेश में चैंपियंस लीग टी20 आयोजित करते थे और वह जगह अभी खाली है।" दरअसल बीसीसीआई उसी समय आईपीएल का आयोजन कराना चाहती है जिस समय पर पहले चैंपिंयस लीग का आयोजन होता था। शुक्ला के मुताबिक आईपीएल बीसीसीआई दुबई में मिनी आईपीएल कराना चाहती है।

आपको बता दें कि 2014 में आईपीएल 7 के दौरान भारत में आम चुनाव थे जिस दौरान आईपीएल का पहला चरण दुबई में ही आयोजित हुआ था। दुबई में आयोजित हुए आईपीएल को काफी पसंद किया गया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+