For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कुंबले से 'नाखुश' बीसीसीआई, शुरू की हटाने की तैयारी

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले से बीसीसीआई नाराज चल रही है। खबरों के मुताबिक उन्हें हटाने के लिए बीसीसीआई ने तैयारी शुरू कर दी है!
 

पिछले काफी समय से भारतीय क्रिकेट बोर्ड में उठापटक का दौर चल रहा है। पहले आईसीसी से बीसीसीआई का रिवेन्यू को लेकर विवाद फिर खिलाड़ियों की फीस बढ़ाने को शुरू हुई बहस। अब खबर आ रही है कि बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य को अनिल कुंबले से खुश नहीं है।इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम के नए मुख्य कोच की तलाश शुरू कर दी है। मौजूदा कोच अनिल कुंबले के टीम के साथ एक साल पूरा होने के बाद बोर्ड ने इस नोटिस जारी कर आवेदन मांगे हैं। ज्ञात हो कि अनिल कुंबले का भारतीय टीम के साथ अनुबंध चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद समाप्त हो जाएगा। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि बीसीसीआई को अनिल कुंबले का कार्यकाल बढ़ाना चाहिए क्योंकि उनके समय में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। कुंबले के कोच रहते भारतीय टीम ने टेस्ट रैंकिग में नंबर वन के स्थान को कब्जाया है।

तो इसलिए कुबंले से खुश नहीं है बीसीसीआई
हालांकि बोर्ड कुंबले का कॉन्ट्रेक्ट आगे बढ़ाने के मूड में नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड कुबंले से इसलिए खुश नहीं है कि उन्होंने अपनी सेवाओं के लिए फीस बढ़ाने की मांग की थी। गौरतलब है कि अनिल कुंबले ने हाल ही में बोर्ड से अपनी सेवाओं के एवज में फीस बढ़ाकर 7.5 करोड़ रुपये करने की मांग की थी। बीसीसीआई द्वारा नए कोच के लिए जारी की गई रिलीज में लिखा है कि "बीसीसीआई की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं। वे नए कंडीडेट का साक्षात्कार लेंगे और टीम को मार्गदर्शन करने और भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए सर्वश्रेष्ठ संभावित उम्मीदवार का चयन करेंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने आवेदन को 31 मई, 2017 तक ई-मेल द्वारा [email protected] पर भेजने होंगे।"

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+