BCCI को अभी भी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से उम्मीद, टेस्ट सीरीज के शेड्यूल में हो सकता है बदलाव

नई दिल्ली। इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर एश्ले जाइल्स ने कहा था कि इंग्लैंड की टीम अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए काफी व्यस्त है, लिहाजा आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए इंग्लैंड के खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रहेंगे। लेकिन अब जब बीसीसीआई ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि आईपीएल के बाकी के मैच सितंबर-अक्टूबर माह में खेले जाएंगे, उसके बाद बीसीसीआई एक बार फिर से इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से संपर्क में है ताकि इंग्लैंड के खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की अनुमति मिल सके।

बीसीसीआई के ट्रेजरार अरुण धूमल ने कहा कि हम इस मामले में ईसीबी से बात कर रहे हैं। इसके बाद आईपीएल के बाकी मैचों के आयोजन की तारीख का ऐलान किया जाएगा। अब जब एसजीएम ने फैसला ले लिया है कि तो हम बाकी की औपचारिकताओं पर काम करना शुरू करेंगे। इस बारे में ईसीबी से भी बात की जाएगी। बता दें कि पिछले हफ्ते ईसीबी ने इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज के समय में बदलाव करने से इनकार कर दिया था। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज 4 अगस्त से शुरू होगी और 14 सितंबर को मैनजेस्टर में खत्म होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि आईपीएल का दूसरा चरण 17 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा। लिहाजा 15 सितंबर को पांचवा टेस्ट मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम मैनचेस्टर से यूएई के लिए रवाना होगी।

लेकिन अगर धूमल के बयान को मानें तो अभी भी बीसीसीआई को उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है और पांचवे टेस्ट को पहले ही कराया जा सकता है। इसके अलावा न्यूजीलैंड पाकिस्तान का दौरा करेगी, ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेलेगी, ऐसे में बीसीसीआई को टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बाकी के मैचों के आयोजन की योजना बनानी होगी और विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता को सुनिश्चित करना होगा, जोकि काफी मुश्किल चुनौती है।

Story first published: Sunday, May 30, 2021, 15:01 [IST]
Other articles published on May 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+