For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस मैदान पर IPL 2020 का फाइनल करवाने की सोच रहा है बीसीसीआई

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 13 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीसीसीआई ने फैसला लिया है कि वह तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) से बात करने के बाद फैसला लेगी कि आईपीएल) 13वें संस्करण के फाइनल की मेजबानी चेन्नई को मिलेगी या नहीं। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि इस पर फैसला लेने से पहले टीएनसीए से बात करना बेहद जरूरी है।

अधिकारी ने कहा, "नियमों के मुताबिक चेन्नई को फाइनल की मेजबानी मिलती है इसलिए इस संबंध में टीएनसीए अधिकारियों से बात करना जरूरी है। बीसीसीआई-आईपीएल स्थानीय अधिकारियों से बात कर इस बात को सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगी कि मेजबानी की सभी जरूरतें पूरी हो सकें ताकि चेन्नई की जनता आईपीएल का फाइनल देख सकें।" बीते साल चेन्नई के पास से फाइनल की मेजबानी का अधिकार इसलिए चला गया था क्योंकि उस दौरान कावेरी नदी विवाद चल रहा था और इसी वजह से चेन्नई के घरेलू मैच पुणे में आयोजित किए गए थे।

चेन्नई के मैदान चेपक के तीन स्टैंड बंद हैं और इसी वजह से इस मैदान के फाइनल की मेजबानी पर पेंच फंसा है। वैसे नियम है कि मौजूदा विजेता संस्करण के पहले और फाइनल मैच की मेजबानी करता है। वहीं इश सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कब होगी, इसका भी खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार दिसंबर में आईपीएल 13 की नीलामी होने की संभावना है। आईपीएल के अगले सीजन के लिए एक रिपोर्ट की माने तो नीलामी दिसंबर के महीनें में हो सकती है। एक रिपोर्ट की माने तो दिसंबर में मिनी नीलामी होगी जिसमें फ्रेंचाइजी के लिए कुछ खिलाड़ियों को खरीदने का मौका मिलेगा। इस नीलामी में कुल 3 करोड़ रूपए की बढ़ोतरी के साथ कुल 86 करोड़ रूपअ खर्च किए जा सकते हैं। जो सभी फ्रेंचाइजी की ओर से होंगे।

Story first published: Thursday, September 26, 2019, 13:53 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+