Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोहित के छक्के से लगी इस फैन को चोट तो मिलकर पूछा हाल और दिया 'स्पेशल गिफ्ट'

नई दिल्ली। 'हिटमैन' रोहित के बल्ले से जब रन बरसना शुरू होते हैं तो फिर चाैकों-छक्कों की बरसात भी दर्शकों को देखने को मिल जाती है। बांग्लादेश के खिलाफ हुए आईसीसी विश्व कप 2019 के 40वें मैच में भी रोहित का कहर देखने को मिला। इस दाैरान उन्होंने 92 गेंदों में 104 रन बना डाले जिसमें 7 चाैके व 5 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदाैलत भारत 28 रनों से जीत हासिल करने में कामयाब हो सका। लेकिन जब रोहित छक्के बरसा रहे थे तो उनका एक छक्का ऐसा भी रहा जो स्टेडियम में बैठी लड़की को जा लगा।

रोहित के छक्के से लड़की चोटिल हो गई। हालांकि रोहित ने उस समय सबका दिल जीत लिया जब उन्होंने मैच के बाद उस लड़की से मुलाकात की। रोहित ने उस लड़की का हाल पूछा और 'स्पेशल गिफ्ट' दिया। रोहित ने ऑटोग्राफ कैप गिफ्ट के ताैर पर लड़की को भेंट की। इसकी तस्वीर बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। बीसीसीआई ने तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, ''ये हैं मीना। रोहित शर्मा द्वारा मारे गए सिक्स से वह गेंद से चोटिल हो गई। खेल के बाद रोहित ने तोहफे के रूप में उन्हें एक ऑटोग्राफ कैप दिया।''

बता दें कि इस मैच के दाैरान भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा है। धोनी के नाम 228 छक्के दर्ज हैं तो रोहित के नाम 230 छक्के हो चुके हैं। अब उनके आगे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी हैं जिन्होंने 351 छक्के उड़ाए हैं। इसके अलावा रोहित जारी विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके 7 मैचों में 4 शतक व एक अर्धशतक के साथ 544 रन हो चुके हैं। वहीं भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भी रोहित तीसरे नंबर पर हैं। सचिन तेंदुलकर 49, विराट कोहली 41 तो रोहित 26 शतक जमा चुके हैं।

Story first published: Wednesday, July 3, 2019, 15:54 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+