For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोहम्मद शमी को क्यों किया गया कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर, BCCI ने बताई वजह

नई दिल्ली। पत्नी द्वारा लगाए गए अवैध संबंध रखने के आरापों का खंडन करने के बावजूद भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। पहले सरेआम फजीहत और अब बीसीसीआई ने उन्हें अपने सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया है।

शमी की पत्नी हसीन जहां ने बुधवार को अपने पति पर कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध होने के गंभीर आरोप लगाए। हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर इसके सबूत भी दिए। हसीन के मुताबिक मोहम्मद शमी के कई विदेशी महिलाओं के साथ भी अवैध संबंध हैं। उन्हें सबूत के तौर पर कई फेसबुक मैसेंजर और वॉट्सऐप पर कुछ स्क्रीन शॉट्स शेयर किए हैं। हालांकि इसके बाद शमी ने फेसबुक पर लिखा कि ये उनके खिलाफ साजिश है और उनका गेम खराब करने की कोशिश की जा रही है।

 शमी ने मैच की दूसरी पारी में 28 रन देकर पांच विकेट लिये थे

शमी ने मैच की दूसरी पारी में 28 रन देकर पांच विकेट लिये थे

शमी की मामले के बीच में ही बीसीसीआई ने बुधवार को ही अपनी 26 अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची जारी की है। लेकिन इस सूची में शमी का नाम शामिल नहीं है जबकि उन्होंने हाल में दक्षिण अफ्रीका के दौरे में भारत की एकमात्र टेस्ट जीत में अहम भूमिका निभाई थी। शमी ने मैच की दूसरी पारी में 28 रन देकर पांच विकेट लिये थे।

बीसीसीआई ने बताई ये वजह

बीसीसीआई ने बताई ये वजह

हालांकि अब इस मामले पर बीसीसीआई ने बयान दिया है। बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि बोर्ड ने उनकी पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए आरोपों को ध्यान में रखकर उनका नाम रोक दिया। अधिकारी ने कहा, 'बीसीसीआई ने मोहम्मद शमी की निजी जिंदगी से जुड़ी तमाम रिपोर्टों पर संज्ञान लिया है। यह पूरी तरह से निजी मामला और बीसीसीआई का इससे कोई लेना देना नहीं है। लेकिन इस मामले से जुड़ी महिला कोलकाता में पुलिस आयुक्त से मिली है तो बीसीसीआई की तरफ से यह विवेकपूर्ण होगा कि वह किसी तरह की आधिकारिक जांच का इंतजार करे।'

इस फैसले का शमी की एक खिलाड़ी के रूप में योग्यता से कोई लेना देना नहीं

इस फैसले का शमी की एक खिलाड़ी के रूप में योग्यता से कोई लेना देना नहीं

अधिकारी के मुताबिक 'इसलिए फिलहाल मोहम्मद शमी का नाम आज जारी सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से हटा दिया गया। हम फिर से दोहराना चाहेंगे कि इस फैसले का शमी की एक खिलाड़ी के रूप में योग्यता से कोई लेना देना नहीं है बल्कि यह वर्तमान परिस्थितियों में बचाव के लिए लिया गया है।'

Story first published: Thursday, March 8, 2018, 9:23 [IST]
Other articles published on Mar 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+