विलियमसन को कीवी क्रिकेट टीम में मिली जगह
दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में मेजबान टीम 0-1 से पिछड़ रही है। वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया ने उसे 10 विकेट से पराजित किया था।
19 वर्षीय विलियमसन ने प्लंकेट शील्ड प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने लिए राष्ट्रीय टीम में जगह सुरक्षित कराई है। वह चोटिल हरफनमौला खिलाड़ी डरेल टफी का स्थान लेंगे।
विलियमसन शीर्ष क्रम पर बल्लेबाजी करने के साथ-साथ उपयोगी ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं। इस टीम में हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स फ्रेंकलिन को भी शामिल किया गया है।
कीवी टीम इस प्रकार है : टिम मिशिंटोस, बीजे वॉटलिंग, मैथ्यू सिंक्लेयर, पीटर इंग्राम, रॉस टेलर, मार्टिन गुपटिल, केन विलियमसन, डेनियल विटोरी, टिम साउथी, ब्रेंट अर्नेल, जीतन पटेल, क्रिस मार्टिन और जेम्स फ्रेंकलिन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications