नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने कानपुर में 22 सितम्बर को भारत-न्यूजीलैंड के बीच शुरु होने वाले टेस्ट मैच के पहले मुकाबले को कुछ खास बनाने की सोची है।
इसके लिए बीसीसीआई ने ड्रीम टीम नामक पहल शुरू करेगी ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को इस मैच को देखने के लिए प्रेरित किया जा सके। यह मैच इसलिए भी स्पेशल होगा क्योंकि यह भारतीय क्रिकेट टीम का अब तक का 500वां टेस्ट मुकाबला होगा।
इसके तहत टीम इंडिया के फेसबुक फैन पेज पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों को जोड़ा जाएगा। इसमें सवालों के पोल पोस्ट किए जाएंगे और भारत की ड्रीम टीम के लिए वोट करने का आह्वान किया जाएगा।
इस पहल के बारे में बताते हुए बीसीसीआई चीफ अनुराग ठाकुर ने कहा कि, 'मेरा हमेशा से ही यकीन रहा है कि इस खेल का दिल दर्शक ही हैं और इस ऐतिहासिक लम्हे का जश्न मनाने के लिए इसमें उन्हें सम्मिलित करना जरूरी था। मैं खुश हूं कि एक लाख से भी अधिक लोगों ने पहले ही अपनी ड्रीम टीम चुन ली है। मुझे उम्मीद है कि आगामी कुछ दिनों में यह संख्या और भी बढ़ेगी।
गूगल पर अब नहीं मिलेगी इस शब्द से जुड़ी जानकारी
वहीं बीसीसीआई सेक्रेटरी अजय शिर्के ने कहा कि यह भारतीय क्रिकेट फैन्स को एक मंच के जरिए एक साथ लाने और उन्हें पसंदीदा खिलाड़ी चुनने का अवसर देने की अच्छी पहल है। हमें उम्मीद है कि ड्रीम टीम चुनने का यह कॉम्पटीशन सार्थक साबित होगा।