For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या विश्व कप के बाद भी कोच पद पर बने रहेंगे रवि शास्त्री, जानिए यहां

नई दिल्ली। जैसे-जैसे विश्व कप नजदीक आता जा रहा है टीम इंडिया की तैयारियों के साथ एक सवाल और महत्वपूर्ण होता जा रहा है कि क्या टीम इंडिया में मुख्य कोच रवि शास्त्री समेत अन्य कोचिंग स्टॉफ का कार्यकाल बढ़ाया जाएगा या नहीं। आपको बता दें कि शास्त्री और उनके सहयोगियों का अनुबंध विश्व कप के बाद समाप्त हो रहा है। कोचिंग स्टाफ को जुलाई 2017 में भारतीय टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

ईएसपीएन क्रिकइंफो वेबसाइट के अनुसार बीसीसीआई विश्व कप के दो सप्ताह की विंडो के दौरान नए कोचिंग स्टाफ के लिए इंटरव्यू करवा सकता है। क्योंकि उसके बाद जुलाई के अंत में भारत को वेस्टइंडीज का दौरा करना होगा। ऐसे में बीसीसीआई या तो किसी अंतरिम कोचिंग स्टाफ को नियुक्त कर सकता है या फिर रवि शास्त्री और उनके सहायक संजय बांगर, भारत अरूण (गेंदबाजी कोच) और आर श्रीधर को (फील्डिंग कोच) एक्सटेंशन दे सकता है।

यह भी माना जा रहा है कि बीसीसीआई एक बार फिर से तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति, जिसमें सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं, से कोच पद के लिए छटनी करने को कह सकता है। इसके लिए वहीं प्रक्रिया अपनाई जाएगी जो पिछले साल कुंबले के कार्यकाल के समाप्त होने के समय अपनाई गई थी। साथ ही यह भी माना जा रहा है कि शास्त्री को अंतिम पूल के कैंडिडेट्स में सीधी एंट्री मिलेगी।

आपको बता दें कि पिछले साल क्रिकेट सलाहकार समिति ने कुंबले को कोच पद के लिए अपनी पहली पसंद माना था लेकिन बाद में कुंबले ने विवादापस्द परिस्थितियों में इस्तीफा दे दिया था और रवि शास्त्री को अंतिम पांच कैंडिडेट्स में से कोच बनने का मौका मिल गया था। हाल के कुछ समय में शास्त्री-कोहली की जोड़ी ने विदेशों में शानदार सफलताएं हासिल की हैं जिसमें भारत को ऑस्ट्रेलिया की धरती पर मिली ऐतिहासिक टेस्ट जीत भी शामिल है।

Story first published: Wednesday, March 20, 2019, 10:31 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+