Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL Match Preview: पंजाब का गणित बिगाड़ेंगे रैना के गुजराती शेर?

मोहाली। आईपीएल को दंगल में आज दूसरा मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और गुजरात लायंस के बीच में होगा। दोनों टीमें रात 8 बजे आई.एस.बिंद्रा स्टेडियम में आमने सामने होंगी।

प्लेऑफ की लड़ाई से बाहर हो चुकी गुजरात टीम जहां आज सम्मान के लिए मैदान में उतरेगी वहीं पंजाब की टीम की पूरी कोशिश होगी कि वो इस मैच में गुजरात को भारी अंतर से हराए, जिससे उसकी प्लेऑफ में जगह पक्की हो।

अंकतालिका में पांचवें स्थान पर

अंकतालिका में पांचवें स्थान पर

मालूम हो कि पंजाब की टीम आठ टीमों की अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए उसे गुजरात लायंस के खिलाफ हर हाल में जीत की जरूरत है इसलिए आज खास तौर पर हाशिम अमला पर नजर होगी जिन्होंने पिछले मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। वैसे पंजाब की टीम में शॉन मार्श, कप्तान ग्लेन मैक्सवेल, रिद्धिमान साहा और मार्टिन गप्टिल जैसे सितारे भी हैं जो आज के मैच में एड़ी-चोटी का दम लगा देंगे, ऐसी उम्मीद की जा सकती है।

पंजाब के मंसूबों पर पानी फेर सकती है

पंजाब के मंसूबों पर पानी फेर सकती है

वहीं गुजरात की टीम सम्मान बचाने के लिए आज का मैच खेलेगी लेकिन वो पंजाब के मंसूबों पर पानी फेर सकती है। गुजरात इस बार बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही तरफ से फ्लॉप रहा है।

टीम फ्लॉप ही रही

टीम फ्लॉप ही रही

रवींद्र जडेजा, जेम्स फॉल्कनर, ड्वायन स्मिथ जैसे गेंदबाज असरदार साबित नहीं हुए तो वहीं मैक्लम और रैना को छोड़कर किसी बल्लेबाज ने कोई दम नहीं दिखाया, जिसके कारण टीम फ्लॉप ही रही।

संभावित टीम: गुजरात लायंस

संभावित टीम: गुजरात लायंस

सुरेश रैना (कप्तान), दिनेश कार्तिक, जेसन रॉय, ड्वायन स्मिथ, अक्षदीप नाथ, शुभम अग्रवाल, बासिल थंपी, चिराग सूरी, जेम्स फॉल्कनर, एरॉन फिंच, मनप्रीत गोनी, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शादाबा जकाती, शिविल कौशिक, धवल कुलकर्णी, प्रवीण कुमार, मुनाफ पटेल, प्रथम सिंह, प्रदीप सांगवान, जयदेव शाह, शैली शौर्य, तेजस बारोका और इरफान पठान।

संभावित टीम: किंग्स इलेवन पंजाब

संभावित टीम: किंग्स इलेवन पंजाब

ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), डेविड मिलर, मनन वोहरा, हाशिम अमला, शॉन मार्श, डारेन सैमी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), निखिल नाइक, ईशांत शर्मा, अरमान जाफर, मार्टिन गप्टिल, ईयोन मोर्गन, रिंकु सिंह, संदीप शर्मा, अरमान जाफर, अनुरीत सिंह, मोहित शर्मा, केसी करियप्पा, प्रदीप एरॉन, स्वप्निल सिंह, टी. नटराजन, मैट हेनरी, वरुण एरॉन, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोइनिस, गुरकीरत मान और राहुल तेवतिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+