कोरोना की दूसरी लहर के चलते महिला टी-20 चैलेंज को रद्द कर सकता है BCCI

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए बीसीसीआई इस साल होने वाले महिला टी-20 टूर्नामेंट को को टाल सकता है। इस टूर्नामेंट में तीन टीमें हिस्सा लेने वाली थी। रिपोर्ट के अनुसार यह टूर्नामेंट आईपीएल के प्लेऑफ के दौरान शुरू होने वाला था, लेकिन अब बीसीसीआई इसे टालने पर विचार कर रहा है। एएनआई से बात करते हुए बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा कि कोरोना के हालात को देखते हुए फिलहाल टी-20 चैंपियनशिप का आयोजन मुश्किल लग रहा है।

बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा कि अभी इसपर कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन दुर्भाग्य से अभी यह संभवन नहीं लग रहा है कि चैंपियनशिप का आयोजन किया जा सके। कोरोना की दूसरी लहर ने चीजों को काफी जटिल कर दिया है और यात्रा पर कई तरह की पाबंदी हैं,विमान बंद है, ऐसे में विदेशी खिलाड़ियों के साथ टूर्नामेंट का आयोजन आसान नहीं है। साथ ही हर किसी की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैा। लिहाजा इस साल के आयोजन को टाला जा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल में खेल रहे कई ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी वापस अपने देश जाना चाहते हैं, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह की रिपोर्ट को खारिज किया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सूत्र ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी आईपीएल के समापन तक खेलेंगे, बशर्ते कुछ बहुत ही अप्रिय ना हो। आईपीएल के सीओओ हेमांग अमीन ने भी भरोसा दिलाया है किवह सभी विदेशी खिलाड़ियों को आईपीएल के समापन के बाद सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाएंगे। इस बाबत उन्होंने सभी खिलाड़ियों को एक पत्र के जरिए आश्वासन दिलाया है। साथ ही बीसीसीआई ने साफ किया है कि आईफीएल का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही चलेगा। इसके साथ ही बायो बबल को और भी सख्त कर दिया गया है।

Story first published: Wednesday, April 28, 2021, 13:18 [IST]
Other articles published on Apr 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+