गांगुली पर नौ लाख का ज़ुर्माना
इसे कहते हैं सिर मुंडाते ही ओले पड़ना... अभी आईपीएल के खेलों की शुरुआत ही हुई है कि दादा सौरभ को एक झटका लग गया है.
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान सौरभ गांगुली पर 20 हज़ार डॉलर (लगभग नौ लाख रुपए) का ज़ुर्माना लगाया है.
गांगुली पर आईपीएल-3 के उदघाटन मुक़ाबले में हैदराबाद के डेक्कन चार्जर्स के ख़िलाफ़ धीमी ओवर दर से गेंदबाज़ी का आरोप लगा.
इसके कारण आईपीएल ने उनके ख़िलाफ़ यह ज़ुर्माना लगाने का फैसला किया है.
ये मुक़ाबला शुक्रवार की रात नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था.
इस रोमांचक मुक़ाबले में नाइट राइडर्स ने मौजूदा चैंपियन डेक्कन चार्जर्स पर 11 रन की रोमांचक जीत दर्ज की थी.
आईपीएल ने इस बाबत कहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज़ों ने धीमी गति से ओवर डाले और मैच समाप्ति के निर्धारित समय तक वे तीन ओवर पीछे थे.
ऐसे में मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने कप्तान गांगुली पर ज़ुर्माना लगाने का फैसला किया.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
