यह ध्यान देने योग्य है कि आईपीएल के छठे सीजन में स्पॉट फिक्सिंग मामले में तीन खिलाडि़यों (श्रीसंत, अंकित चौहान और अजित चंडीला) को सजा भी सुनाई गई हैं। वहीं अन्य आरोपियों के दोष साबित नहीं हुए हैं।
बोर्ड ने फिक्सिंग मामले पर जांच के बाद जो रिपोर्ट बांबे हाई कोर्ट को सौंपी थी, जिसे कोर्ट ने नकार दिया गया था। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ गुरूनाथ मयप्पन और बिंदू सिंह को भी जमानत मिल गई है। जबकि मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने जो चार्जशीट दायर की है, उसमें आरोपियों के रूप में मयप्पन और बिंदू दोनों के ही नाम हैं।
स्पॉट फिक्सिंग के ही कारण एन श्रीनिवासन पर भी बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का दबाव था। जिसके बाद जगमोहन डालमिया को बोर्ड की कार्रवाई चलाने के लिए अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। हालांकि अभी हाल ही में हुए चुनाव में श्रीनिवासन को फिर से निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया।