For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

खुलासा! इन 23 खिलाड़ियों की निगरानी कर रही है BCCI, ये है खास वजह

नई दिल्ली। देश में खेले जा रहे आईपीएल-11 के दौरान भारतीय क्रिकेट बोर्ड 23 खिलाड़ियों की निगरानी कर रहा है। बीसीसीआई द्वारा आईपीएल के दौरान उन पर पड़े रहे बोझ पर नजर रखी जा रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक ये 23 खिलाड़ी वे हैं जिन्हें बीसीसीआई की केंद्रीय अनुबंध सूची में जगह नहीं मिली है। हालांकि इनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे एलीट अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसके अलावा अंडर-19 वर्ल्ड कप के हीरो पृथ्वी शॉ और शिवम मावी जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनके अलावा पिछले घरेलू सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले मयंक अग्रवाल सहित इस सूची में वे सभी खिलाड़ी शामिल हैं जिनके बारे में चयन समिति को लगता है कि निकट भविष्य में उन्हें राष्ट्रीय या इंडिया-ए टीम में जगह दी जा सकती है।

खबर के मुताबिक बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि, ''मुख्य योजना खिलाड़ियों को तीन समूहों में बांटने की है। पहले समूह में मौजूदा अंडर 19 खिलाड़ी शामिल हैं। दूसरा समूह पुराने अंडर 19 खिलाड़ियों का है जहां हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए पिछले तीन से चार साल से अंडर 19 खेल रहे हैं और तीसरा समूह मौजूदा ए खिलाड़ियों का है।''

अधिकारी ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि, ''शिवम मावी या नवदीप सैनी जैसे युवा तेज गेंदबाज को उनके फ्रेंचाइजी कोच ट्रेनिंग सत्र के दौरान क्रिस लिन या एबी डिविलियर्स को 60 से 100 गेंद फेंकने के लिए कह सकते हैं क्योंकि उनका अंतिम एकदाश में खेलना तय नहीं है। बीसीसीआई यहां हस्तक्षेप करता है। ये युवा हमारी संपत्ति हैं। भुवनेश्वर कुमार को अपने शरीर और काम के बोझ का पता है लेकिन जब मामला मावी, नवदीप या आवेश (खान) का आता है तो यह हमारी जिम्मेदारी है कि भारतीय क्रिकेट के हित में उन्हें बचाएं।''

आपको बता दें कि इस तेज गेंदबाजों के ट्रेनिंग कार्यक्रम को एनसीए के ट्रेनर और फिजियो ने तैयार किया है। बोर्ड इंटरनेशनल असाइनमेंट्स को ध्यान में रखकर अपने क्रिकेटर्स की फिटनेस, वर्कलोड और इंजरी मैनेजमेंट का एक खासा डेटाबेस तैयार करेगा, ताकि देश के नामी क्रिकेटर्स इंटरनेशनल सीरीज में दौरान खुद को फ्रेश रखकर बेहतर परफॉर्म कर सकें।

ये हैं केंद्रीय अनुबंध से बाहर वो खिलाड़ी जिन पर है बीसीसीआई की नजर
मौजूदा अंडर 19: पृथ्वी शा, शुभमन गिल, शिवम मावी और कमलेश नागरकोटि।
पूर्व अंडर 19: इशान किशन, ऋषभ पंत, आवेश खान, खलील अहमद और संजू सैमसन।
घरेलू, भारत ए: श्रेयष अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, विजय शंकर, जयदेव उनादकट, बासिल थंपी, दीपक हुड्डा, मयंक अग्रवाल, रविकुमार समर्थ, नवदीप सैनी, सिद्धार्थ कौल, हनुमा विहारी और अंकित बावने।

Story first published: Tuesday, April 17, 2018, 16:43 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+