फुटबॉल इतिहास की सबसे बड़ी डील में इस खिलाड़ी ने मारी बाजी, एक सप्ताह की सैलरी होगी 7.19 करोड़ रुपए
नई दिल्ली। पुर्तगाली मूल के स्टार फुुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डाे ने आगामी पांच वर्षों के लिए फुटबॉल क्लब रियाल मैड्रिड के साथ करार किया है। उन्होंने इस स्पैनिश क्लब के साथ जो डील की है, वह फुटबॉल इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी डील है।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 225 मिलियन पाउंड यानी तकरीबन 1864 करोड़ रुपए की डील साइन की है। 31 वर्षीय इस फुटबॉलर की यह डील फुटबॉल इतिहास में अबतक किसी खिलाड़ी की सबसे बड़ी डील है।
रोनाल्डो को नहीं मिलेगी पूरी रकम
राेनाल्डो को इस डील के अंतर्गत एक वर्ष में तकरीबन 374 करोड़ रुपए मिलेंगे। इस लिहाज से देखें तो उन्हें हर हफ्ते तनख्वाह के रूप में 7.19 करोड़ रुपए मिलेंगे। हालांंकि, उन्हें यह पूरी रकम नहीं मिलेगी क्योंकि टैक्स चुकाने के बाद हाथ में सिर्फ 3.65 करोड़ रुपए ही मिलेंगे।
लियोनल मेसी ने नाम था यह रिकॉर्ड
इससे पहले अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के नाम यह रिकॉर्ड था। उन्हें टैक्स कटने के बाद हर हफ्ते्ते 3.31 करोड़ रुपए बतौर सैलरी मिलते थे। वह अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। जबकि तीसरे नंबर पर रियाल मैड्रिड के ही गारेथ बेल(2.40करोड़ रुपए) हैं।
ऐसे बढ़ सकती है लियोनल मेसी की सैलरी
हालांकि, मेसी का बार्सिलोना क्लब के साथ 2018 तक ही करार है। ऐसे में अगर बीच में उनकी सैलरी को रिन्यू किया गया तो वे फिर से रोनाल्डो के आगे निकल सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

