Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्वकप में भारत का सबसे बड़ा योगदान..... कंडोम के रूप में

कोच्च‍ि। जिस दिन ब्राजील में फुटबॉल विश्वकप शुरू हुआ, उस दिन ट्व‍िटर पर सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग हैश टैग था, "बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना"। सब यही पूछ रहे थे कि भारत का फीफा से क्या लेना-देना, फीफा में भारत का क्या योगदान। तो इस खबर को पढ़ने के बाद कृपया आप यह सवाल मत करियेगा, क्योंकि फीफा में एक क्षेत्र ऐसा है, जिसमें भारत का सबसे बड़ा योगदान है।

वो है कंडोम की सप्लाई। जी हां फीफा 2014 के आयोजन के दौरान वहां पर देह व्यापार भी जमकर हो रहा है। ऐसे में जगह-जगह कंडोम वेंडिंग मशीने लगायी गई हैं, व कंडोम मुफ्त भी बांटे जा रहे हैं, ताकि एचआईवी जैसी यौन संक्रमण बीमारियां नहीं फैलें। खास बात यह है कि ब्राजील में बेचे व बांटे जा रहे कंडोम की सबसे ज्यादा सप्लाई भारत से हुई है।

देखें- फीफा की वो तस्वीरें जो शायद आपने मिस कर दीं

दैनिक अखबार डेक्कन हेराल्ड की खबर के अनुसार केरल की मिनीरत्न एचएलएल लाइफकेयर कंपनी ने अब तक 1.5 करोड़ कंडोम ब्राजील सप्लाई किये हैं। यह सप्लाई तो विश्वकप शुरू होने के बाद से है। अगर पिछले दो साल के आंकड़े देखें तो इस कंपनी ने 700 मिलियन यानी 70 करोड़ कंडोम सप्लाई किये हैं। यह कंपनी प्रति दिन 40 लाख कंडोम का निर्माण करती है।

ब्राजील विश्वकप के साथ एचएलएल का मार्केट शेयर तेजी से बढ़ गया है। ब्राजील में सप्लाई किये गये कंडोम में सबसे ज्यादा कंडोम इसी कंपनी के हैं। खास बात यह है कि ब्राजील सरकार ने ही पिछले एक साल में करीब 1 बिलियन कंडोम खरीदे हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:13 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+