सीरीज से पहले ही बांग्लादेश परेशान, मुर्तजा घायल, महमूदुल्लाह बाहर
ढाका। 18 जून से बांग्लादेश और भारत के बीच वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है लेकिन इस सीरीज के चंद रोज पहले ही बांग्लादेश टीम के लिए खराब खबर आयी है। आज बांग्लादेश के वनडे कप्तान मशरफे मुर्तजा का एक्सिडेंट हो गया। जिसके चलते उनके दोनों हाथ में चोट आ गई है तो वहीं टीम के प्रमुख प्लेयर नायक महमूदुल्लाह रियाद बायें हाथ की उंगली में फ्रेक्चर के कारण भारत के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला से बाहर हो गए है।
हालांकि जो जानकारी हासिल हुई है उसके हिसाब से मुर्तजा के हाथ की चोट गंभीर नहीं है और वो दो-तीन आराम करके ठीक हो जायेंगे। आपको बता दें कि यह एक्सिडेंट उस समय हुआ जब मशरफे टीम के प्रैक्टिस सेशन के लिए अपने घर से शेरे बांग्ला स्टेडियम साइकिल रिक्शा से जा रहे थे कि तभी उनका रिक्शा एक बस से टकरा गया और वो गिर पड़े, जिसके कारण उनके हाथ में चोटें आ गईं।
धोनी इस ग्रेट कैप्टन.. उनकी कप्तानी में बहुत कुछ सीखा है: कोहली
टीम के कोच चंडिका हाथुरासिंघा ने बताया, "मशरफे साइकिल रिक्शा पर अपने घर से अभ्यास के लिए निकले थे, तभी एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम उनके हाथों को लेकर बहुत चिंतित हैं।मालूम हो कि भारत और बंगलादेश के बीच 18 जून से वनडे सीरीज शुरू होगी। भारत और बांग्लादेश के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे खेले जाएंगे। ऐसे में अगर मुर्तजा का चोटिल होना बांग्लादेश टीम की मुश्किलें बढ़ा सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
