Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND-NZ सीरीज पर खतरा नहीं, फ्रीज नहीं हुए BCCI के बैंक खातेः जस्टिस लोढ़ा

मुंबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही सीरीज को लेकर जो बातें हो रही हैं, उस पर अब लोढ़ा कमिटी के चीफ जस्टिस आर.एम. लोढ़ा ने प्रकाश डाला है और सारी अफवाओं को गलत बताते हुए कहा है कि भारत-न्यूजीलैंड सीरीज पर कोई खतरा नहीं है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के खाते भी फ्रीज नहीं कराए गए हैं।

सईद, लखवी और मसूद की जगह अब सलमान, महेश, करण ने ले ली: सलीम खान

उन्होंने कहा कि बीसीसीआई के रोजमर्रा के लेन-देन पर कोई रोक नहीं लगाई गई है इसलिए सीरीज के रद्द होने का सवाल ही पैदा नहीं होता है।

लोढ़ा ने कहा कि जो निर्देश जारी किए गये हैं उसके मुताबिक स्टेट असोसिएशन को ज्यादा फंड देने के लिए बीसीसीआई को मना किया गया है ना कि ये कहा गया है कि बीसीसीआई अपने रोजमर्रा के खर्चे पर बैन लगाए और वैसे भी सीरीज तो पहले से शेड्यूल है ऐसे में उसके खर्च की बात अब कैसे आ गई, हमने ईमेल में ऐसा कुछ नहीं लिखा था, उन्होंने उसे गलत समझ लिया है।

आपको बता दें कि इससे पहले बीसीसीआई ने कहा था कि उनके पास लोढ़ा समिति ने ईमेल किया है, जिसमें उसने लिखा है कि 'यस बैंक' और 'बैंक ऑफ महाराष्ट्र' ने सोमवार को बीसीसीआई के अकाउंट फ्रीज करने का निर्णय लिया गया है।

जिसके बाद बीसीसीआई के पास न्यूजीलैंड को देने के लिए पैसे नहीं रहेंगे तो हम उनके खिलाफ सीरीज कैसे खेलेंगे, ये भारतीय खेलों का ही नहीं बल्कि भारत में खेलने आ रहे खिलाड़ियों का भी अपमान है। हम दूसरे देशों के सामने अपना मजाक उड़वाना नहीं चाहते हैं इसलिए दौरा रद्द करने में ही भलाई है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+