Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चेन्नई टेस्ट : सहवाग ने ठोका अर्धशतक, भारत की ठोस शुरुआत (लीड-5)

सहवाग ने 32 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी छवि के अनुरूप खेलते हुए वे अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। सहवाग को आग उगलता देख उनके जोड़ीदार गौतम गंभीर 28 गेंदों पर 17 रन बनाकर भारतीय पारी को संवरते देख रहे हैं।

इससे पहले, इंग्लैंड की टीम ने नौ विकेट पर 311 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। पहली पारी के आधार पर उसे 75 रनों की बढ़त मिली थी। पहली पारी में उसने 316 रन बनाए थे जबकि भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 241 रन ही बना सकी थी।

चायकाल तक आठ विकेट पर 301 रन बनाने वाली इंग्लैंड की टीम ने चायकाल के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज मैट प्रॉयर (33) का विकेट गंवाया और इसी के साथ इंग्लैंड के कप्तान केविन पीटरसन ने पारी घोषित कर दी।

पहले सत्र में भारतीय गेंदबाज एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। यही वह सत्र था जब इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारत के लिए सबसे अधिक मुश्किलें खड़ी कीं।

भोजनकाल के बाद सबसे पहला विकेट दोनों पारियों में शतक लगाने का कारनामा करने वाले सलामी बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रॉस गिरा। वे 108 रन बनाकर हरभजन सिंह के शिकार बने। स्ट्रॉस ने 244 गेंदें खेलकर आठ चौके लगाए।

इसके बाद हरफनमौला एंड्रयू फ्लिंटॉफ (4) कुछ खास नहीं कर सके और पांचवें विकेट के तौर पर बिदा हुए। फ्लिंटॉफ को ईशांत शर्मा ने विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराया।

इंग्लैंड को छठा झटका पॉल कोलिंगवुड के रूप में लगा। स्ट्रॉस के साथ चौथे विकेट के लिए 214 रनों की बेशकीमती साझेदारी को अंजाम दिया।

इसके बाद जहीर खान ने इंग्लैंड को लगातार दो झटके देते हुए ग्रीम स्वान (7) और स्टीव हार्मिसन (1) को चलता किया।

भारत की ओर से जहीर और ईशांत ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि हरभजन, अमित मिश्रा और युवराज सिंह ने भी एक-एक विकेट लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+