For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोहम्मद शमी के गिरफ्तारी वारंट के बाद BCCI ने किया ये फैसला

नई दिल्ली: बेहतरीन फार्म में चल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए घरेलू मामला एक बार फिर से करियर की रफ्तार के सामने आ गया है। कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया है। बता दें कि शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज है, जिस कारण उन्हें 15 दिन के अंदर पेश होने का आदेश दिया गया है। पश्चिम बंगाल की अलीपुर अदालत ने कोलकाता पुलिस को आदेश दिया है कि शमी अगर 15 दिन में कोर्ट में सरेंडर नहीं करते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए।

फिर करियर की रफ्तार के सामने आया घरेलू विवाद-

फिर करियर की रफ्तार के सामने आया घरेलू विवाद-

शमी ने हाल में ही सम्पन्न हुई वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के दौरान भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने दो टेस्ट मैचों में 9 विकेट लिए हैं और इस समय वे अपनी फिटनेस और फार्म के आधार पर पीक प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में शमी के करियर पर कोर्ट के इस फैसले का क्या असर होगा, ये अभी देखने वाली होगी। गौरतलब है कि मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच आपसी रिश्तों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। विवाद के बाद से दोनों एक दूसरे से अलग ही रहते हैं। हसीन जहां ने व्हॉट्सअप स्क्रीन शॉट के साथ हसीन जहां ने अपने पति शमी पर दूसरी लड़कियों के साथ नाजायज संबंध होने का आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पति पर मैच फिक्स करने का भी आरोप लगाया था।

शमी के वारंट पर बीसीसीआई का बयान-

शमी के वारंट पर बीसीसीआई का बयान-

अब इस बारे में बीसीसीआई की ओर से भी एक बयान आया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि जब तक वह चार्जशीट नहीं देख लेते तब तक शमी के खिलाफ कोई एक्‍शन नहीं लेंगे। बीसीसीआई ने साफ संकेत दिए हैं कि वह अपने प्रीमियम गेंदबाज के साथ किसी भी तरह के व्यवहार में इस बार कोई जल्दबाजी नहीं दिखाने वाला है। इस बारे में बात करते हुए एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बीसीसीआई के पदाधिकारी ने बताया- हां, हम समझते हैं कि गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। लेकिन अभी हम खुद को इस मामले में शामिल होते नहीं देख रहे हैं। एक बार हम चार्ज शीट देख ले तो फैसला कर सकेंगे कि कैसे चीजें हैं और क्‍या बीसीसीआई संविधान किसी एक्‍शन लेने की इजाजत देता है।'

कोहली ने बताया, हनुमा विहारी के खेल ने कैसे बदला ड्रेसिंग रूम का मौहाल

अनुबंध निलंबित नहीं किया जाएगा

अनुबंध निलंबित नहीं किया जाएगा

इससे पहले बीसीसीआई ने शमी के खिलाफ उनकी पत्नी की शिकायत आने पर शमी का केंद्रीय अनुबंध रोक दिया था। लेकिन बाद में जब शमी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच की गई तो मामला साफ निकला। उस समय बीसीसीआई की किरकिरी हुई थी कि उसने जल्दबाजी दिखाई। ऐसे में पूछने पर कि पिछले साल सीओए ने शमी के केंद्रीय अनुबंध पर रोक लगा दी थी, क्‍या फिर वही पैटर्न फॉलो किया जाएगा। इस पर पदाधिकारी ने कहा कि तब तेज गेंदबाज की पत्‍नी ने अपनी शिकायत में फिक्सिंग के दावे किए थे, जिसके चलते यह कदम उठाया गया था। उन्होंने आगे कहा 'इस बार मामला घरेलू हिंसा का है। जिस तरह की चीजें हैं, उनका अनुबंध निलंबित नहीं किया जाएगा। मुझे भरोसा है कि शमी जब वेस्‍टइंडीज से लौटेंगे तो जरूरी कार्रवाई में सहयोग देंगे।'

Story first published: Tuesday, September 3, 2019, 9:52 [IST]
Other articles published on Sep 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+