For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान को विश्व कप से बैन करने के लिए ICC पर दबाव डाल सकता है बीसीसीआई

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति यानी सीओए ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुखिया शशांक मनोहर के लिए पत्र तैयार किया है। इस चिट्ठी में साफ तौर पर पाकिस्तान को आगामी विश्व कप से बाहर करने की मांग की गई है। यहीं नहीं, पत्र में यह भी कहा है कि वर्ना भारत इस टूर्नामेंट से अपने हाथ वापस खींच सकता है।

माना जा रहा है कि यह पत्र बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी के ऑफिस से तैयार किया गया है। जबकि सीओए प्रमुख विनोद राय ने इसको अपनी सहमति दे दी है। सूत्रों के मुताबिक पत्र में लिखा गया है- 'कश्मीर में हुए ताजा आंतकी हमले के संबंध में बीसीसीआई का यह मानना है कि आईसीसी अब पाकिस्तान को बैन करे।' इस पत्र को आईसीसी के पास भेजना है या नहीं, इस बारे में बोर्ड 21 नवंबर को अपना फैसला लेगा। फिलहाल आईसीसी से इस बारे में बोर्ड ने कोई बात नहीं की है।

हालांकि ये भी माना जा रहा है कि यह केवल पाकिस्तान पर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश भी हो सकती है क्योंकि इससे पहले भी ऐसा देखा गया है कि दो देशों में आपसी तनाव उनको फीफा या ओलंपिक जैसी प्रतियोगिताओं में एक-दूसरे के खिलाफ उतरने से नहीं रोक पाया। इसलिए जानकारों का कहना है, 'बीसीसीआई ऐसा कुछ नहीं कर सकती है। एक शासक संस्था को यह कहना आसान है कि आप किसी देश को ग्लोबल प्रतियोगिता में भाग लेने से मना कर दो, लेकिन इसको करना उतना ही मुश्किल है। यह कई देशों का टूर्नामेंट है और एक सदस्य की व्यक्तिगत इच्छा के हिसाब से नहीं चल सकता।'

आपको बता दें कि विश्व कप 30 मई से शुरू होने जा रहा है और भारत-पाक के बीच 16 जून का मैच होना है। इसके अलावा 24-26 फरवरी तक बीसीसीआई सभी सदस्य बोर्ड्स के साथ शेड्युल वर्कशॉप संबंधी बैठक का संचालन भी करने वाला है।

Story first published: Thursday, February 21, 2019, 11:04 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+