For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दुबई में BCCI के पदाधिकारियों की अहम बैठक, IPL में मैदान में दर्शकों को मिल सकती है इजाजत

नई दिल्ली। कोरोना के चलते 4 मई को आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया गया था, लेकिन अब आईपीएल के दूसरे चरण की शुरुआत दुबई में होगी सितंबर महीने से हो सकती है। माना जा रहा है कि दुबई में खेले जाने वाले मैच में दर्शकों को भी मैदान में आने की अनुमति दी जा सकती है। यूएई की सरकार की नीति के अनुसार अगर दर्शक को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है तो उसे खेल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अनुमति है। अहम बात यह है कि यूएई में अधिकतर लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि यूएई में आईपीएल के दूसरे चरण में मैदान में दर्शकों को आने की अनुमति मिल सकती है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल के बचे हुए 31 मैच के दौरान दर्शकों को मैदान में आने देने की अनुमति से बीसीसीआई को ऐतराज नहीं है और ना ही एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड को इसपर कोई आपत्ति है। हालांकि इस बात पर सवाल जरूर है कि अगर स्थानीय सरकार अगर कोई खास नियम लेकर ना आए। यूएई बोर्ड के अधिकारी ने कहा कि जिन फैंस को वैक्सीन लग चुकी है वो मैदान में आ सकते हैं, मैदान में क्षमता से 50 फीसदी दर्शकों को आने की अनुमति है।

इस बीच बीसीसीआई के अधिकारी दुबई में ही हैं और ईसीबी व यूएई की सरकार के साथ मिलकर आईपीएल के बाकी के मैचों के आयोजन की औपचारिकताएं पूरी करेंगे। बीसीसीई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह दुबई में हैं। इसके अलावा बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और संयुक्त सचिव जयेश जॉर्ज भी दुबई में हैं। रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई को यूएई सरकार की अनुमति की आवश्यकता होगी ताकि बीसीसीआई आईपीएल के दल को यूएई लेकर आ सके। दरअसल यूएई सरकार की ओर से भारत से आने वाले लोगों पर कोरोना के चलते प्रतिबंध लगाया गया है।

यूएई में बीसीसीआई के पदाधिकारियों का मुख्य मकसद है कि 19 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच आईपीएल के आयोजन की औपचारिकताएं और इसके लिए जरूरी इंतजाम कैसे पूरे किए जाएं। ऐसे में संभव है कि बीसीसीआई के अधिकारी ईसीबी और यूएई की सरकार के साथ इस बाबत चर्चा कर सकते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इस साल अक्टूबर माह में आईसीसी टी-20 विश्वकप का आयोजन भी यूएई में हो सकता है, ऐसे में बीसीसीआई और यूएई के लिए इस चुनौती से पार पाना आसान नहीं है।

Story first published: Monday, May 31, 2021, 15:33 [IST]
Other articles published on May 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+