Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट कोहली के साउथ अफ्रीका में ODI सीरीज ना खेलने की बात पर सामने आई नई अपडेट

नई दिल्लीः इस तरह की कई रिपोर्ट सामने आई थी कि विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज खेलने से मना कर दिया है। इसके बाद यह बात और पुख्ता होने लगी थी कि शायद रोहित के साथ कोहली की खटपट की बातें सच्ची हैं और अब दोनों खिलाड़ी एक दूसरे का सामना करने से बच रहे हैं क्योंकि रोहित टेस्ट मैचों से खुद को बाहर कर चुके हैं जिसके पीछे उनकी चोट को वजह बताया जा रहा है।

बातें हो ही रही थी कि मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी एक ट्वीट करके आग में घी डालने का काम कर दिया। अजहर ने साफ लिखा कि कोहली को ब्रेक देने की टाइमिंग सही नहीं है और इससे भारतीय क्रिकेट के ड्रेसिंग रूम में दरार की अटकलों को और भी हवा मिलने वाली है। यहां तक की कीर्ति आजाद ने भी कहा कि ये सब बातें भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी नहीं है।

हालांकि अब बीसीसीआई ने सब तरह की हवा को साफ करते हुए कहा है कि विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों की वनडे सीरीज में शिरकत करेंगे। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से टेस्ट मैचों की शुरुआत करेगी जबकि वनडे सीरीज 19 जनवरी को होगी। अभी टी20 सीरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

बीसीसीआई के टॉप अधिकारी ने यह जानकारी दी है और क्रिकबज से बात करते हुए कहा है कि, इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है कि कोहली वनडे मैच नहीं खेल रहे हैं।

पहले खबर थी कि विराट ने अपने बेटी वामिका के जन्मदिन पर परिवार के साथ समय बिताने के लिए वनडे सीरीज से हटने का फैसला लिया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया था। कोहली और रोहित के बीच दरार की बातें विश्व कप 2019 के बाद से खुले तौर पर सामने आई थी जब प्रेस कॉन्फ्रेस में भी विराट से ये सवाल पूछा गया था।

कोहली और रोहित को वैसे तो बहुत अच्छा दोस्त नहीं माना जाता लेकिन दोनों ने कभी ऐसी बात भी नहीं की जिससे लगे कि कोई दुश्मनी भी आपस में साझा करते हों। दोनों ही सीनियर खिलाड़ी हैं और उन्होंने हमेशा एक दूसरे के प्रति सम्मान व्यक्त करने वाले बयान ही दिए हैं।

Story first published: Wednesday, December 15, 2021, 10:50 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+