जितने वेतन की कुंबले ने की थी मांग, अब शास्त्री को उतनी ही सैलरी देगी BCCI
नई दिल्ली। जिसका मुझे था इंतजार..वो घड़ी आ गई...आजकल ये गाना शायद टीम इंडिया के हेडकोच रवि शास्त्री गाया करते होंगे क्योंकि इस वक्त उनके सितारे बुंलदी पर हैं।
उन्हें हेडकोच बना दिया गया, उन्हें उनका मनपसंद स्टाफ दे दिया गया, यहां तक कि उनकी सैलरी भी 8 करोड़ रुपये सलाना होगी जो कि पिछले कोच यानी कि अनिल कुंबले के वेतन से 1.5 करोड़ ज्यादा है। मालूम हो कि पूर्व कोच अनिल कुंबले को लगभग साढ़े 6 करोड़ रुपये वेतन मिलते थे।

कुंबले से 1.5 करोड़ ज्यादा सैलरी पाएंगे शास्त्री
इन सब के बीच सबसे अहम बात ये है कि कुंबले ने अपने वेतन में जितनी बढ़ोतरी की मांग की थी, रवि शास्त्री को उतना ही वेतन बढ़ा कर दिया गया है। तीन अन्य कोच भरत अरूण, आर श्रीधर और संजय बांगड को दो से तीन करोड़ रुपये के बीच मिलने का अनुमान है।

भरत अरुण को गेंदबाजी कोच बना दिया
आपको बता दें कि मंगलवार को मुख्य कोच चुने गए रवि शास्त्री के पसंदीदा भरत अरुण को आधिकारिक तौर पर गेंदबाजी कोच बना दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस बात की जानकारी दी। इस मौके पर बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके. खन्ना और शास्त्री भी मौजूद थे।

संजय बांगर को बल्लेबाजी कोच
संजय बांगर को बल्लेबाजी कोच के पद पर बनाए रखा गया है। वहीं फील्डिंग कोच आर.श्रीधर भी टीम के साथ बने रहेंगे।

चार सदस्यीय समिति
यह फैसला अमिताभ चौधरी, सीके. खन्ना, बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी और प्रशासकों की समिति (सीओए) की सदस्य डायना इडुल्जी की नई चार सदस्यीय समिति की शास्त्री के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया है।

रवि शास्त्री बने: लड़कियां लिखती थीं खून से खत, जानें और FACTS
आखिरकार वो ही हुआ जिसकी उम्मीद की जा रही थी, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने पसंदीदा रवि शास्त्री को कोच पद के लिए हरी झंडी दे दी और टीम इंडिया का हेडकोच रवि शास्त्री को बना दिया गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications