दक्षिण अफ्रीकी लीग में शाहरुख खान ने भी खरीदी टीम, वहां भी मचाएंगे धमाल
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के बादशाह खान यानी कि अभिनेता शाहरुख खान ने अब दक्षिण अफ्रीका में भी एक क्रिकेट टीम खरीदी है। खान ने दक्षिण अफ्रीका में होने वाली सीएसए ग्लोबल टी-20 लीग में एक फ्रेंचाइजी खरीद ली है। जिसका आयोजन नवंबर-दिसंबर में होगा। आपको बता दें कि अभिनेता आईपीएल के साथ कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी एक टीम के मालिक हैं।

दक्षिण अफ्रीका
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में भारत के बढ़ते बाजार को ध्यान में रखते हुए दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट इस तरह की नई लीग की शुरुआत कर रहा है। शाहरूख खान की टीम का बेस केप टाउन होगा जिसके मार्की खिलाड़ी बायें हाथ के बल्लेबाज जेपी डुमिनी होंगे।
|
हम खुश और शुक्रगुज़ार हैं
शाहरूख खान ने कहा, 'कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को इस नई टी-20 ग्लोबल लीग को लॉन्च करने के लिए बधाई देता हूं, हम खुश और शुक्रगुज़ार हैं कि आपने नाइटराइडर्स को इस नई लीग का हिस्सा बनाया।

लॉन्च करने के लिए बधाई देता हूं
शाहरुख के अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स के मालिकाना हक वाली जीएमआर ने भी आठ टीमों की लीग में एक टीम खरीदी है। जीएमआर की फ्रेंचाइजी जोहानिसबर्ग होगी जिसके मर्की खिलाड़ी तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा होंगे।

बाजी मारी केवल बादशाह खान ने
मालूम हो कि शाहरुख के अलावा कई भारतीय उद्योगपति भी दक्षिण अफ्रीका की लीग में टीम को खरीदने की रेस में थे, जिन्होंने यहां टीम की फ्रेंचाइजी को खरीदने की इच्छा जाहिर की थी, यही नहीं आईपीएल की कुछ टीमों के मालिकों ने भी यहां टीम खरीदने के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी लेकिन इन सब में बाजी मारी केवल बादशाह खान ने।

फ्रेंचाइजी की कीमत 50 मिलयन डॉलर
गौरतलब है कि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने टीयर वन शहरों के लिए टीम की फ्रेंचाइजी की कीमत 50 मिलयन डॉलर रखी थी, यह राशि दस सालों के लिए हैं, जबकि टियर 2 की टीमों की फ्रेंचाइजी की टीमों की कीमत 30 मिलियन डॉलर है। यहां खिलाड़ियों को एक साल के लिए जो सैलरी दी जाएगी वह 1.5 मिलियन तकरीबन 10 करोड़ रुपए है, जबकि आईपीएल में यह राशि 66 करोड़ रुपए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications